गिद्धौर के स्वामी विवेकानंद एकेडमी में लगेगा ज्ञान का महाकुम्भ, क्विज 26 को || Jamui Hunt Media
गिद्धौर स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी में संविधान दिवस के अवसर पर ज्ञान और तर्क के आधार पर युगल क्विज प्रतियोगिता का महामुकाबला होगा।
जानकारी साझा करते हुए निदेशक किष्टो झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों की समझ को बढ़ाना है। युगल प्रारूप के इस क्विज में बुद्धि का महासंग्राम, टीम वर्क, त्वरित निर्णय और ज्ञान प्रदर्शन का मौका मिलेगा। निदेशक ने बताया कि संविधान दिवस हमारे लोकतंत्र की आत्मा को समझने का दिन है। ऐसे में क्विज से छात्र मौलिक अधिकार और अपने कर्तव्य को सीखेंगे। इच्छुक प्रतिभागी 9608540329 पर व्हाट्सएप माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। विजेता पुरस्कृत होंगे। इधर, क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर छात्रों के साथ साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन इसकी तैयारी में जुटा है।
Jamui, Jamui | Nov 13, 2026