*जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन का त्वरित निराकरण, बालक को मिली 48 हजार रुपये की प्रायोजन सहायता*
आलीराजपुर । जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। इसके तहत बालक दिव्यांशु गुप्ता को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य विकासात्मक आवश्यकताओं तथा पालन-पोषण के लिए प्रायोजन सहायता स्वीकृत की गई है।
नियम 24(5) के अंतर्गत जारी आदेशानुसार बालक को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक कुल 12 माह की अवधि के लिए प्रतिमाह 4,000 रुपये की दर से कुल 48,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिला बाल संरक्षण इकाई को राशि जारी करने तथा आवश्यक अनुवर्ती कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सहायता राशि के लिए बालक के नाम से बैंक खाता खोला जाएगा, जिसका संचालन आदेश में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
इस पहल से बालक की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं बेहतर पालन-पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई कर पात्र हितग्राही को लाभ प्रदान किया गया।
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur