पांवटा में बीजेपी को लगा झटका: कई युवा कांग्रेस में हुए शामिल
======
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजबन स्थित सीसीआई नेहरू सामुदायिक केंद्र में स्थानीय युवाओं के साथ कार्यक्रम में आयोजित हुआ।
पूर्व विधायक किरणेश जंग और जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग इस कार्यकम में शामिल हुए। इस दौरान युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इनमें नवनिर्वाचित उपप्रधान अमनदीप, मनीष, नैतिक, विक्रम, रोशन, हर्ष, चिराग, सतीश, प्रमोद, जयप्रकाश, अरुण, राजकुमार, गोल्डी धीमान, अनुराग सहित अन्य युवा साथी शामिल रहे।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग ने सभी युवा साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। अरिकेश जंग ने कहा कि युवाओं का यह विश्वास हमें क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
#arikeshforyouth #Rajban #youthdevelopment
Ronhat, Sirmaur | Aug 21, 2026