
करंट लगने से 28 वर्षीय आलोक उर्फ गोलू की मौत, पत्नी सोनम और 2 साल की बेटी नंदनी के सिर से उठा पिता का साया
उरई । नरौल पंचायत के कदमपुरा में करंट लगने से 28 साल के आलोक उर्फ गोलू की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में दुख छा गया है।
जानकारी के मुताबिक, गोलू अपने घर में घरेलू काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार के लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए भिंड के जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई।
गोलू अपने पीछे 25 साल की पत्नी सोनम और सिर्फ दो साल की बेटी नंदनी को छोड़ गए हैं। जिस उम्र में नंदनी को पिता के प्यार की सबसे ज्यादा जरूरत है, उसी उम्र में उसके सिर से पिता का साया उठ गया। इस हादसे से परिवार की खुशियां छिन गई हैं।
जालौन में तेज रफ्तार स्कूल बस ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत
उरई। जालौन के थाना रामपुरा क्षेत्र में स्कूल वैन ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आशीष उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
ग्राम बगियापुरा निवासी आशीष उर्फ राजा अपनी दिवंगत बहन के शांति पाठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भांजे पवन कुमार के घर ग्राम कूसेपुरा आया हुआ था। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी ग्राम कदमपुरा के पास विपरीत दिशा से आ रही स्वर्गीय राजा चित्तर सिंह बालिका इंटर कॉलेज की बस (संख्या यूपी 92 टी 9444) से उसकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Orai, Jalaun | Oct 16, 2026