गिरिडीह: शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर थाना पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों के साथ एक आपात बैठक आयोजित की। बैठक में सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन सहित कई व्यवसायी मौजूद रहे। नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतन सिंह ने कहा कि पूर्व में प्रतिष्ठानों में पुलिस पदाधिकारियों के संपर्क नंबर वाले पोस्टर लगाए गए थे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कारोबारी तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें।
बैठक के दौरान पाया गया कि कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे या तो लगे नहीं हैं अथवा उनका एंगल सही नहीं है। साथ ही कैमरों की नियमित जांच भी नहीं की जा रही है। थाना प्रभारी ने मुहर्रम पर्व को देखते हुए कारोबारियों को कैमरों को दुरुस्त करने तथा अंदर के साथ-साथ मुख्य सड़क और बाहरी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उचित एंगल में लगाने का निर्देश दिया। सर्राफा संघ ने पुलिस के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिलाया।
#CCTVCamera #Muharram #Sarrafaa #Baithak #Giridih