भीम आर्मी बिहार के प्रदेश सचिव शिवशंकर देशमुख अपने समर्थकों के साथ शनिवार को लालगंज थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लालगंज थाना अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की और संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का तैलचित्र भेंट कर सम्मानित किया।
मौके पर शिवशंकर देशमुख ने कहा कि लालगंज थाना क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी और उनके समर्थक क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लालगंज पुलिस को हरसंभव सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।