
मौसमी बीमारियों के संबंध में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में अंर्तविभागीय बैठक सम्पन्न
––––
––––
जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में अंतरविभागीय बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएमएचओ सहित संबंधित अधिकारियों से कहा कि बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू, मौसमी बुखार सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जाएं। साथ ही सभी शासकीय अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, यह भी भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि पेयजल स्त्रोतों की नियमित जांच की जाए। साथ ही दूषित पानी से बचाव के लिए क्लोरीन की गोलियां, ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किया जाए। नागरिकों को विभिन्न माध्यम से मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया जाए। बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु की जा रहीं तैयारियों से अवगत कराया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner