भागीरथी नदी में बही महिला, रेस्क्यू टीम ने महिला के शव को
जोशियाडा झील से किया बरामद!
उत्तरकाशी, जनपद मुख्यालय में आज सुबह करीब 11:35 बजे जोशियाडा पुल के नीचे भागीरथी नदी में एक महिला के नदी में बहने की सूचना मिली। वहीं स्थानीय लोगों ने महिला को नदी में बहते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद तत्काल SDRF, पुलिस, आपदा QRT टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार टीमों के द्वारा महिला के शव को जोशियाडा झील से रेस्क्यू किया गया और मॉर्चरी वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। महिला का नाम-श्रीमती भरोसी देवी पत्नी विजय प्रसाद, उम्र 55 वर्ष, निवासी थलन, हाल निवासी कोटी बोंगा रोड, उत्तरकाशी है।
A1 News Uttarakhand #dmuttarakashi
#A1_news_uttarakhand
#trendingnews #LatestNews #BreakingNews #trending #newstoday #news #todaynews