Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के तहत रायसेन में युवाओं को दिया जा रहा है 45 दिवसीय प्रशिक्षण प्रतिभागियों को शासकीय आईटीआई में संचालित पाठ्यक्रमों की दी गई जानकारी ---- ---- राज्य शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान युवक-युवतियों को सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए तैयार करने हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत जिले के 137 बालक-बालिकाओं को माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रायसेन में 45 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को कन्या शिक्षा परिसर के सभाकक्ष में जिले में संचालित शासकीय आईटीआई से प्राचार्य श्रीमती शिवाली तोमर ने प्रतिभागियों को वर्तमान सत्र में कॉलेज में आरंभ होने वाले विभिन्न आईटीआई पाठ्यक्रम में प्रवेश की जानकारी साझा की एवं पाठ्यक्रम के दौरान मिलने वाले भत्तों के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण अधिकारी श्री प्रदीप खातरकर ने प्रतिभागियों को विभिन्न आईटीआई पाठ्यक्रमों की महत्ता एवं वर्तमान परिवेश में इनकी आवश्यकताओं से अवगत कराया। इसी प्रकार प्रशिक्षण अधिकारी श्री राजेश ठवरे ने शासकीय आईटीआई में विद्यार्थियों हेतु सुविधाएं तथा आधुनिक शिक्षा पद्धति का प्रयोग कर कौशल विकास के बारे में बताया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री नवीन गुप्ता, शबरी कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य श्री सुधीर जैन एवं अधीक्षिका श्रीमती लक्ष्मी परिहार भी उपस्थित रहीं। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

MORE NEWS

फसल गिरदावरी कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराएं राजस्व अधिकारी- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की विभागीय कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा

-------
-------

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा समय सीमा वाले शासकीय पत्रों, सीएम हेल्पलाईन, अभियानों, योजनाओं सहित विभागीय कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण आदि प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि राजस्व प्रकरणों का समयावधि में अंतिम निराकरण जरूरी है। इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी अधिनियम में प्राप्त आवेदनों का भी अंतिम समयावधि के पूर्व निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अभी तक लगभग 30 प्रतिशत कार्य ही हुआ है। इसे पूर्ण कराने के लिए सभी एसडीएम गिरदावरी कार्य में तेजी लाएं तथा नियमित मॉनीटरिंग करें। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की भी समीक्षा करते हुए कहा कि ई-विकास टोकन प्रणाली में किसानों के पंजीयन हेतु फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी है, सभी एसडीएम फार्मर रजिस्ट्री का शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। इसी प्रकार सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी तहसीलदार न्यायालय में बैठे तथा प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कराएं, यह सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खाद वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पंचायत विभाग का मैदानी अमला ई-विकास टोकन प्रणाली की जानकारी सभी किसानों तक पहुंचाएं, जिससे कि सभी किसानों का पोर्टल पर पंजीयन हो। इसी प्रकार राजस्व वसूली के संबंध में भी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएचई, सामाजिक न्याय, जनजातीय कार्य विभाग, वन विभाग, एमपीईबी के अधिकारियों तथा एसडीएम से गत जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी लेते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का सभी अधिकारी गंभीरता से निराकरण कराते हुए प्रतिवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही आवेदन के निराकरण संबंधी कार्यवाही से आवेदक को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।  
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी देते हुए इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करने शिविर आयोजित किए जाने पर भी चर्चा कर कृषि अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार संबल और प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कराने, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो, उच्च न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों में जबावदावा दर्ज कराने के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Bhopal Commissioner

फसल गिरदावरी कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराएं राजस्व अधिकारी- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की विभागीय कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा ------- ------- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा समय सीमा वाले शासकीय पत्रों, सीएम हेल्पलाईन, अभियानों, योजनाओं सहित विभागीय कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण आदि प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि राजस्व प्रकरणों का समयावधि में अंतिम निराकरण जरूरी है। इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी अधिनियम में प्राप्त आवेदनों का भी अंतिम समयावधि के पूर्व निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अभी तक लगभग 30 प्रतिशत कार्य ही हुआ है। इसे पूर्ण कराने के लिए सभी एसडीएम गिरदावरी कार्य में तेजी लाएं तथा नियमित मॉनीटरिंग करें। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की भी समीक्षा करते हुए कहा कि ई-विकास टोकन प्रणाली में किसानों के पंजीयन हेतु फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी है, सभी एसडीएम फार्मर रजिस्ट्री का शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। इसी प्रकार सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी तहसीलदार न्यायालय में बैठे तथा प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कराएं, यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खाद वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पंचायत विभाग का मैदानी अमला ई-विकास टोकन प्रणाली की जानकारी सभी किसानों तक पहुंचाएं, जिससे कि सभी किसानों का पोर्टल पर पंजीयन हो। इसी प्रकार राजस्व वसूली के संबंध में भी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएचई, सामाजिक न्याय, जनजातीय कार्य विभाग, वन विभाग, एमपीईबी के अधिकारियों तथा एसडीएम से गत जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी लेते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का सभी अधिकारी गंभीरता से निराकरण कराते हुए प्रतिवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही आवेदन के निराकरण संबंधी कार्यवाही से आवेदक को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी देते हुए इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करने शिविर आयोजित किए जाने पर भी चर्चा कर कृषि अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार संबल और प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कराने, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो, उच्च न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों में जबावदावा दर्ज कराने के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

मेरा युवा भारत के एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम अंतर्गत युवाओं ने किया तितली पार्क एवं वन क्षेत्र का भ्रमण

-------
-------

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, रायसेन द्वारा संचालित एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत युवाओं का शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण तितली पार्क तथा वन क्षेत्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामान्य वन मंडल रायसेन के सहयोग से किया गया। भ्रमण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र तथा जैव विविधता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि वन क्षेत्र विभिन्न प्रकार के पौधों, पक्षियों, तितलियों एवं वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास है, जो पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
तितली पार्क में युवाओं ने विभिन्न प्रजातियों की तितलियों, औषधीय एवं स्थानीय वनस्पतियों का अवलोकन किया तथा उनके संरक्षण के महत्व को समझा। इस अवसर पर युवाओं को जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना, पर्यावरणीय शिक्षा को व्यवहारिक अनुभवों से जोड़ना तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। युवाओं ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत रायसेन द्वारा आयोजित यह एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम युवाओं को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे उनमें सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना का विकास हो रहा है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

मेरा युवा भारत के एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम अंतर्गत युवाओं ने किया तितली पार्क एवं वन क्षेत्र का भ्रमण ------- ------- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, रायसेन द्वारा संचालित एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत युवाओं का शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण तितली पार्क तथा वन क्षेत्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामान्य वन मंडल रायसेन के सहयोग से किया गया। भ्रमण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र तथा जैव विविधता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि वन क्षेत्र विभिन्न प्रकार के पौधों, पक्षियों, तितलियों एवं वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास है, जो पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तितली पार्क में युवाओं ने विभिन्न प्रजातियों की तितलियों, औषधीय एवं स्थानीय वनस्पतियों का अवलोकन किया तथा उनके संरक्षण के महत्व को समझा। इस अवसर पर युवाओं को जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना, पर्यावरणीय शिक्षा को व्यवहारिक अनुभवों से जोड़ना तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। युवाओं ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत रायसेन द्वारा आयोजित यह एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम युवाओं को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे उनमें सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना का विकास हो रहा है। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

जिले में 28 जून से 30 जून तक पांच वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया की दवा
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

------
------

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिले में 28 जून से 30 जून तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पल्स पोलियो की जिला टास्क फोर्स की बैठक तथा कार्यशाला सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में 28 जून से 30 जून तक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में कोई भी पात्र बच्चा पोलियों की खुराक से छूटे नहीं, इसके लिए संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। बैठक में टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमनदास ने बताया गया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 184000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य है। इसमें 28 जून 2026 को जिलेभर में स्थापित पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

जिले में 28 जून से 30 जून तक पांच वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया की दवा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ------ ------ स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिले में 28 जून से 30 जून तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पल्स पोलियो की जिला टास्क फोर्स की बैठक तथा कार्यशाला सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में 28 जून से 30 जून तक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में कोई भी पात्र बच्चा पोलियों की खुराक से छूटे नहीं, इसके लिए संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। बैठक में टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमनदास ने बताया गया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 184000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य है। इसमें 28 जून 2026 को जिलेभर में स्थापित पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और सामाजिक सुरक्षा दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा यूजीसी- प्रो. शर्मा
समान नागरिक संहिता के संबंध में उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो. शर्मा की अध्यक्षता में जन परामर्श बैठक सम्पन्न

------
------

शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो. गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन परामर्श हेतु बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समान नागरिक संहिता से जुड़े सामाजिक, विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त किए गए।
बैठक में उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो. गोपाल शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के पहले सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। जनपरामर्श बैठक के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। आपके सुझाव प्रदेश के हर नागरिक को समानता, न्याय और सामाजिक सुरक्षा दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध इच्छुक नागरिक वेबसाइट  ucc.mp.gov.in  पर सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं।
समिति के सदस्य प्रो. शर्मा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा गठित यह उच्च स्तरीय समिति विवाह, भरण-पोषण, विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार तथा अन्य पारिवारिक कानूनों से संबंधित विधिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन कर समान नागरिक संहिता के संबंध में उपयुक्त अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से इस विषय पर सुझावों का संकलन एवं विचार-मंथन किया जा रहे है, जिससे नागरिकों के हितों की सुरक्षा हेतु समग्र एवं व्यवहारिक अनुशंसाएं तैयार की जा सके।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने समान नागरिक संहिता को राष्ट्रहित में बताते हुए कहा कि सभी नागरिकों के समान अधिकार होंगे तो भेदभाव नहीं होगा और देश-प्रदेश और तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का व्यापक माध्यम से प्रचार-प्रसार हो तथा सभी नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचना जरूरी है, जिससे कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संशय की स्थिति ना बनें। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यूसीसी कानून के लिए अपने-अपने सुझाव देते हुए इसे राष्ट्र के हित में बताया और लागू करने का समर्थन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित सभी धर्मो के गणमान्य नागरिक, अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Bhopal Commissioner

प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और सामाजिक सुरक्षा दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा यूजीसी- प्रो. शर्मा समान नागरिक संहिता के संबंध में उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो. शर्मा की अध्यक्षता में जन परामर्श बैठक सम्पन्न ------ ------ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो. गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन परामर्श हेतु बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समान नागरिक संहिता से जुड़े सामाजिक, विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो. गोपाल शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के पहले सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। जनपरामर्श बैठक के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। आपके सुझाव प्रदेश के हर नागरिक को समानता, न्याय और सामाजिक सुरक्षा दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध इच्छुक नागरिक वेबसाइट ucc.mp.gov.in पर सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। समिति के सदस्य प्रो. शर्मा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा गठित यह उच्च स्तरीय समिति विवाह, भरण-पोषण, विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार तथा अन्य पारिवारिक कानूनों से संबंधित विधिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन कर समान नागरिक संहिता के संबंध में उपयुक्त अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से इस विषय पर सुझावों का संकलन एवं विचार-मंथन किया जा रहे है, जिससे नागरिकों के हितों की सुरक्षा हेतु समग्र एवं व्यवहारिक अनुशंसाएं तैयार की जा सके। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने समान नागरिक संहिता को राष्ट्रहित में बताते हुए कहा कि सभी नागरिकों के समान अधिकार होंगे तो भेदभाव नहीं होगा और देश-प्रदेश और तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का व्यापक माध्यम से प्रचार-प्रसार हो तथा सभी नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचना जरूरी है, जिससे कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संशय की स्थिति ना बनें। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यूसीसी कानून के लिए अपने-अपने सुझाव देते हुए इसे राष्ट्र के हित में बताया और लागू करने का समर्थन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित सभी धर्मो के गणमान्य नागरिक, अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय एवं विकास विभाग अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा तथा निगरानी समिति की बैठक के उपरांत भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र  पटवा, सभी नगरीय निकायों के अध्यक्षों तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री पटवा ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में सहभागिता कर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का आव्हान किया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय एवं विकास विभाग अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा तथा निगरानी समिति की बैठक के उपरांत भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, सभी नगरीय निकायों के अध्यक्षों तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री पटवा ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में सहभागिता कर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का आव्हान किया। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026