फसल गिरदावरी कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराएं राजस्व अधिकारी- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की विभागीय कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा
-------
-------
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा समय सीमा वाले शासकीय पत्रों, सीएम हेल्पलाईन, अभियानों, योजनाओं सहित विभागीय कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण आदि प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि राजस्व प्रकरणों का समयावधि में अंतिम निराकरण जरूरी है। इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी अधिनियम में प्राप्त आवेदनों का भी अंतिम समयावधि के पूर्व निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अभी तक लगभग 30 प्रतिशत कार्य ही हुआ है। इसे पूर्ण कराने के लिए सभी एसडीएम गिरदावरी कार्य में तेजी लाएं तथा नियमित मॉनीटरिंग करें। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की भी समीक्षा करते हुए कहा कि ई-विकास टोकन प्रणाली में किसानों के पंजीयन हेतु फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी है, सभी एसडीएम फार्मर रजिस्ट्री का शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। इसी प्रकार सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी तहसीलदार न्यायालय में बैठे तथा प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कराएं, यह सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खाद वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पंचायत विभाग का मैदानी अमला ई-विकास टोकन प्रणाली की जानकारी सभी किसानों तक पहुंचाएं, जिससे कि सभी किसानों का पोर्टल पर पंजीयन हो। इसी प्रकार राजस्व वसूली के संबंध में भी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएचई, सामाजिक न्याय, जनजातीय कार्य विभाग, वन विभाग, एमपीईबी के अधिकारियों तथा एसडीएम से गत जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी लेते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का सभी अधिकारी गंभीरता से निराकरण कराते हुए प्रतिवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही आवेदन के निराकरण संबंधी कार्यवाही से आवेदक को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी देते हुए इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करने शिविर आयोजित किए जाने पर भी चर्चा कर कृषि अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार संबल और प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कराने, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो, उच्च न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों में जबावदावा दर्ज कराने के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Bhopal Commissioner