जिले में 28 जून से 30 जून तक पांच वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया की दवा
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
------
------
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिले में 28 जून से 30 जून तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पल्स पोलियो की जिला टास्क फोर्स की बैठक तथा कार्यशाला सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में 28 जून से 30 जून तक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में कोई भी पात्र बच्चा पोलियों की खुराक से छूटे नहीं, इसके लिए संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। बैठक में टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमनदास ने बताया गया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 184000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य है। इसमें 28 जून 2026 को जिलेभर में स्थापित पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen