Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय एवं विकास विभाग अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा तथा निगरानी समिति की बैठक के उपरांत भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, सभी नगरीय निकायों के अध्यक्षों तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री पटवा ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में सहभागिता कर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का आव्हान किया। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

MORE NEWS

अमृत 2.0 योजना के तहत निकायों में किए जा रहे कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराएं- विधायक श्री पटवा
नगरीय निकाय एवं विकास विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा तथा निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

-----
-----

नगरीय निकाय एवं विकास विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, पीओ डूडा तथा सभी सीएमओ उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अमृत 2.0 योजना के तहत सभी नगरीय निकायों में किए जा रहे कार्यो की निकायवार समीक्षा करते हुए सभी सीएमओ को संचालित कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम के दृष्टिगत कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। साथ ही जहां-जहां कार्य पूर्ण हो जाएं, वहां सड़कों की मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता से कराई जाए।
बैठक में विधायक श्री पटवा ने अधिकारियों से कहा कि निकायों में संचालित कार्यो तथा परियोजनाओं का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए, जिससे कि नागरिकों को उनका लाभ शीघ्र मिले। उन्होंने निकायों में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में नगरीय निकायों के अध्यक्षों द्वारा निकायों में खिलाड़ियों के लिए सुविधायुक्त खेल मैदानों के निर्माण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी निकायों में पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेते हुए सीएमओ को निर्देशित किया कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसलिए पेयजल की समस्या की जानकारी प्राप्त होते ही प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने अमृत 2.0 योजना के तहत जलप्रदाय परियोजनाएं, वॉटर बॉडी रिज्यूविनेशन परियोजनाएं, हरित क्षेत्र विकास परियोजनाएं, सीवरेज परियोजनाएं, निकायों में फायर वाहनों की उपलब्धता तथा संचालन आदि की भी विस्तृत समीक्षा कर सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नगरीय निकायों के अध्यक्षों द्वारा भी विभिन्न विषयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिनके संबंध में सीएमओ को निर्देशित किया गया। पीओ डूडा सुरेखा जाटव द्वारा नगरीय निकायों में अमृत 2.0 योजना के तहत संचालित कार्यो के बारे में पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी गई।  
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Bhopal Commissioner

अमृत 2.0 योजना के तहत निकायों में किए जा रहे कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराएं- विधायक श्री पटवा नगरीय निकाय एवं विकास विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा तथा निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ----- ----- नगरीय निकाय एवं विकास विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, पीओ डूडा तथा सभी सीएमओ उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अमृत 2.0 योजना के तहत सभी नगरीय निकायों में किए जा रहे कार्यो की निकायवार समीक्षा करते हुए सभी सीएमओ को संचालित कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम के दृष्टिगत कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। साथ ही जहां-जहां कार्य पूर्ण हो जाएं, वहां सड़कों की मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता से कराई जाए। बैठक में विधायक श्री पटवा ने अधिकारियों से कहा कि निकायों में संचालित कार्यो तथा परियोजनाओं का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए, जिससे कि नागरिकों को उनका लाभ शीघ्र मिले। उन्होंने निकायों में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में नगरीय निकायों के अध्यक्षों द्वारा निकायों में खिलाड़ियों के लिए सुविधायुक्त खेल मैदानों के निर्माण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी निकायों में पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेते हुए सीएमओ को निर्देशित किया कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसलिए पेयजल की समस्या की जानकारी प्राप्त होते ही प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने अमृत 2.0 योजना के तहत जलप्रदाय परियोजनाएं, वॉटर बॉडी रिज्यूविनेशन परियोजनाएं, हरित क्षेत्र विकास परियोजनाएं, सीवरेज परियोजनाएं, निकायों में फायर वाहनों की उपलब्धता तथा संचालन आदि की भी विस्तृत समीक्षा कर सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नगरीय निकायों के अध्यक्षों द्वारा भी विभिन्न विषयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिनके संबंध में सीएमओ को निर्देशित किया गया। पीओ डूडा सुरेखा जाटव द्वारा नगरीय निकायों में अमृत 2.0 योजना के तहत संचालित कार्यो के बारे में पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

रायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो यात्री बसों की टक्कर, 3 की मौत #shortsvideo

रायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो यात्री बसों की टक्कर, 3 की मौत #shortsvideo

Raisen, Raisen | Jun 5, 2026

पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने वाले एडिशनल एसपी खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड #shorts

पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने वाले एडिशनल एसपी खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड #shorts

Raisen, Raisen | Jun 5, 2026

जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित- मुख्य सचिव श्री जैन
एक पेड़ माँ के नाम-स्वच्छता अभियान-जनकल्याण शिविर-प्राकृतिक खेती कार्य-शालाएं और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रदेश को अग्रणी बनाने का है लक्ष्य
मुख्यसचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स के साथ अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की

–––
–––

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कलेक्टर्स से कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की प्राथमिकता के अनुरूप 5 जून से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम और स्वच्छता अभियान, जनकल्याण शिविर, प्राकृतिक खेती कार्य-शालाएं तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गतिविधियों का उत्कृष्ट  क्रियान्वयन हो जिससे देश में मध्यप्रदेश अग्रणी हो। मुख्य सचिव श्री जैन बुधवार को मंत्रालय से संभाग के कमिश्नर, कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत को वीडियो कांफ्रेसिंग के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्ष कर रहे थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष से कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स से कहा है कि प्रदेश के लिए यह गौरान्वित करने वाली बात है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 25 दिन पूर्व खजुराहो से काउंट-डाउन शुरू हुआ है। ऐसे में हम सबका यह उत्तरदायित्व है कि शरीर को निरोगी रखने वाले योग से जन-जन को जोड़ें और नया रिकार्ड कायम करें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स प्रयास करें कि योग का एक कार्यक्रम जिले की ऐतिहासिक धरोहर अथवा पर्यटन स्थल पर जरूर आयोजित हो। बैठक में बताया गया कि गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए योग की व्यक्तिगत श्रेणी की गतिविधि 14 जून को भी होगी जिससे लोग टोल-फ्री नंबर 18003157008 पर पंजीयन करवा सकते हैं। इस दिन यह आयोजन सुबह 6.15 से 7.35 बजे तक होगा।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स से कहा कि प्रभारी मंत्री से समन्वय कर कलेक्टर्स विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक होने वाली सभी गतिविधियों के लिए प्लान तैयार करें। उन्होंने पिछले वर्ष श्एक पेड़ मां के नाम में मध्यप्रदेश की देश में टॉप रैंक होने पर बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष भी प्रदेश को अग्रणी रखने के लिए पूरी प्लानिंग से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पौध-रोपण किया जाए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 जून को भोपाल से अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश में जल चेतना और पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पौध-रोपण जियो टैगिंग और क्यू आर कोड के साथ किया जाएगा। इस गतिविधि के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट की सफाई के साथ जल स्त्रोतों की सफाई और गहरीकरण के कार्य भी किए जाएंगे।
मुख्य सविच श्री जैन ने 12 से 18 जून की अवधि में हर ब्लाक में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर लगाने पर सर्वाधिक फोकस करने के कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हितग्राही का योजनाओं के लिए चयन और प्रचलित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में पूरी गंभीरता बरतें। उन्होंने इस दौरान लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों के साथ ही समाधान एक दिन में प्राप्त आवेदनों का संतुष्टि पूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास हो कि समय-सीमा में ही आवेदकों की जायज मांगो और शिकायतों का समाधान हो जाए। उन्होंने कहा है कि संबंधित विभाग संवदेनशील रहें और यह सुनिश्र्चित करें कि कोई भी वंचित पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से नहीं छूटे।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि 19 और 20 जून को हर जिले में अनिवार्य रूप से प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी और कार्यशालाएं दो-दो स्थानों पर आयोजित की जाएं। उन्होंने कृषि भूमि को अधिक उपजाऊ बनाए रखने के लिए सही अर्थों में फर्टिलाइजर के उपयोग को हतोत्साहित करने और प्राकृतिक खेती को अपनाने पर फोकस करने के लिए कहा है। संपूर्ण प्रदेश में अभियान के अंतिम दिन 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से देश में अग्रणी बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, श्री संजय शुक्ला, श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित- मुख्य सचिव श्री जैन एक पेड़ माँ के नाम-स्वच्छता अभियान-जनकल्याण शिविर-प्राकृतिक खेती कार्य-शालाएं और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रदेश को अग्रणी बनाने का है लक्ष्य मुख्यसचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स के साथ अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की ––– ––– मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कलेक्टर्स से कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की प्राथमिकता के अनुरूप 5 जून से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम और स्वच्छता अभियान, जनकल्याण शिविर, प्राकृतिक खेती कार्य-शालाएं तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गतिविधियों का उत्कृष्ट क्रियान्वयन हो जिससे देश में मध्यप्रदेश अग्रणी हो। मुख्य सचिव श्री जैन बुधवार को मंत्रालय से संभाग के कमिश्नर, कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत को वीडियो कांफ्रेसिंग के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्ष कर रहे थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष से कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स से कहा है कि प्रदेश के लिए यह गौरान्वित करने वाली बात है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 25 दिन पूर्व खजुराहो से काउंट-डाउन शुरू हुआ है। ऐसे में हम सबका यह उत्तरदायित्व है कि शरीर को निरोगी रखने वाले योग से जन-जन को जोड़ें और नया रिकार्ड कायम करें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स प्रयास करें कि योग का एक कार्यक्रम जिले की ऐतिहासिक धरोहर अथवा पर्यटन स्थल पर जरूर आयोजित हो। बैठक में बताया गया कि गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए योग की व्यक्तिगत श्रेणी की गतिविधि 14 जून को भी होगी जिससे लोग टोल-फ्री नंबर 18003157008 पर पंजीयन करवा सकते हैं। इस दिन यह आयोजन सुबह 6.15 से 7.35 बजे तक होगा। मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स से कहा कि प्रभारी मंत्री से समन्वय कर कलेक्टर्स विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक होने वाली सभी गतिविधियों के लिए प्लान तैयार करें। उन्होंने पिछले वर्ष श्एक पेड़ मां के नाम में मध्यप्रदेश की देश में टॉप रैंक होने पर बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष भी प्रदेश को अग्रणी रखने के लिए पूरी प्लानिंग से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पौध-रोपण किया जाए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 जून को भोपाल से अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश में जल चेतना और पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पौध-रोपण जियो टैगिंग और क्यू आर कोड के साथ किया जाएगा। इस गतिविधि के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट की सफाई के साथ जल स्त्रोतों की सफाई और गहरीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। मुख्य सविच श्री जैन ने 12 से 18 जून की अवधि में हर ब्लाक में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर लगाने पर सर्वाधिक फोकस करने के कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हितग्राही का योजनाओं के लिए चयन और प्रचलित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में पूरी गंभीरता बरतें। उन्होंने इस दौरान लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों के साथ ही समाधान एक दिन में प्राप्त आवेदनों का संतुष्टि पूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास हो कि समय-सीमा में ही आवेदकों की जायज मांगो और शिकायतों का समाधान हो जाए। उन्होंने कहा है कि संबंधित विभाग संवदेनशील रहें और यह सुनिश्र्चित करें कि कोई भी वंचित पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से नहीं छूटे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि 19 और 20 जून को हर जिले में अनिवार्य रूप से प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी और कार्यशालाएं दो-दो स्थानों पर आयोजित की जाएं। उन्होंने कृषि भूमि को अधिक उपजाऊ बनाए रखने के लिए सही अर्थों में फर्टिलाइजर के उपयोग को हतोत्साहित करने और प्राकृतिक खेती को अपनाने पर फोकस करने के लिए कहा है। संपूर्ण प्रदेश में अभियान के अंतिम दिन 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से देश में अग्रणी बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, श्री संजय शुक्ला, श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026