
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के सुचारू रूप से संचालन हेतु जनपद पंचायत क्षेत्र अटेर के लिए सेक्टर ऑफीसर किए नियुक्त
पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के सुचारू रूप से संचालन हेतु मध्य प्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम-17 के तहत जनपद पंचायत क्षेत्र अटेर के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) जिला भिण्ड ने सेक्टर ऑफीसर नियुक्त किए हैं। जिनमें सेक्टर क्रमांक 1-शुक्लपुरा की ग्राम पंचायत मोधना के मतदान केन्द्र क्रमांक 78-प्रा०शा० भवन मोधना, 79-प्रा०शा० भवन खेडा, 80-प्रा० शा० भवन छोंदा तथा ग्राम पंचायत शुक्लपुरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 81-आंगनवाडी भवन शुक्लपुरा, 82-प्रा०शा० भवन कक्ष नं०-1, 83-प्रा०शा० भवन कक्ष नं०-2 के लिए सेक्टर अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा, नायब तहसीलदार तथा सेक्टर क्रमांक 2-खड़ीत की ग्राम पंचायत खड़ीत के मतदान केन्द्र क्रमांक 87-नवीन मा०शा०भवन नं.-2, 88-मा०शा०भवन कक्ष नं.-1, 89-मा०शा०भवन कक्ष नं.-2 तथा ग्राम पंचायत अहरौली काली के मतदान केन्द्र क्रमांक 90-पंचायत भवन अहरौलीकाली, 91-आंगनवाडी भवन अहरौलीकाली, 92-प्रा०शा० भवन बूढनपुरा, 93-प्रा०शा० भवन कक्ष न.-1 गडेर, 94-प्रा०शा० भवन कक्ष न.-2 गडेर के लिए सेक्टर अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार पीपरी को नियुक्त किया गया है। साथ ही रिजर्व में श्री पवन चंदेलिया, नायब तहसीलदार तहसील अटेर को रखा गया है।
सेक्टर ऑफीसर अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में मतदान केन्दों का स्थल निरीक्षण दिनांक 11 से 15 सितम्बर 2026 तक MPSCNet के माध्यम से भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट आवंटित क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को एवं कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड को प्रस्तुत करेंगे, रिजर्व सेक्टर ऑफिसर को रिटर्निंग ऑफीसर आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकेंगे।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#ECISVEEP
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind