एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर सहित अधिकारियों ने किया पौधरोपण
--
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सोमवार को राजस्व कॉलोनी, अशोकनगर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर श्री देवीनंदन सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन ने पौधरोपण किया।
इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान, अशोकनगर श्री जी. गिरवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया।
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
#ashoknagar