
चित्रकूट के मौजा-लौरी में 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बनी काल, मकान निर्माण पर दबंग दे रहे जान से मारने की धमकी
चित्रकूट, 21 जून 2026: जनपद के मौजा-लौरी में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ एक गरीब परिवार की निजी भूमि पर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन (HT) विद्युत लाइन पूरे परिवार के लिए काल बन चुकी है।
पीड़ित जयराम यादव अपनी मालिकाना भूमि (गाटा संख्या 2471) पर अपने परिवार के रहने के लिए मकान का निर्माण कार्य कराना चाहता है,
लेकिन सिर के ठीक ऊपर झूलती मौत की इस लाइन के कारण प्रार्थी और उसके मासूम परिजनों के ऊपर हर क्षण करंट की चपेट में आने और गंभीर जनहानि का खतरा मंडरा रहा है।
पीड़ित जयराम यादव ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में माननीय उप-जिलाधिकारी मऊ (SDM) महोदय को एक शिकायती पत्र सौंपा था।
एसडीएम महोदय के कड़े निर्देश पर यह मामला जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) एवं एस.डी.ओ. राजापुर को त्वरित कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है,
जो वर्तमान में विभागीय स्तर पर लंबित है।मामला केवल विद्युत विभाग की लापरवाही तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आपराधिक मोड़ भी आ गया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब भी वह इस खतरनाक विद्युत लाइन को हटवाने और अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास करता है,
तो स्थानीय दबंग और विपक्षीगण उसके काम में बाधा डालते हैं।
इतना ही नहीं, दबंगों द्वारा पीड़ित जयराम यादव और उसके पूरे परिवार को सरेआम जान से मारने की प्रत्यक्ष धमकी दी जा रही है।
विपक्षीगणों के इस आपराधिक कृत्य और दबंगई से पीड़ित का पूरा परिवार अत्यंत डरा और सहमा हुआ है, जिससे उनका घर से निकलना भी दूभर हो गया है।
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट और जिलाधिकारी महोदय से गुहार लगाई है कि विद्युत विभाग (अधिशासी अभियन्ता चित्रकूट / S.D.O. राजापुर) को प्रार्थी की निजी भूमि से इस जानलेवा लाइन को तत्काल शिफ्ट करने के आदेश दिए जाएं।
साथ ही, कानून हाथ में लेने वाले और जान से मारने की धमकी देने वाले दोषी विपक्षीगणों के विरुद्ध तत्काल थाना रैपुरा/चित्रकूट में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय मिल सके।
#dm #Chitrakoot #चित्रकूट Chitrakoot DM DM Chitrakoot