
उत्तराखंड : कांग्रेस विधायक समेत छह पर मुकदमा हो!!
खबर सार: पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर लगने वाले प्रसिद्ध जौलजीबी मेले में मंच पर तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि मेले के मंच पर तोड़फोड़ की गई और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
जौलजीबी कोतवाल हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। हरीश सिंह धामी के साथ राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया और विक्रम दानू को नामजद किया गया है। इसके अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस ने धारा 121(1), 132, 191(2), 324(3) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मेले जैसे सांस्कृतिक आयोजन में इस तरह की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
#Pithoragarh #JauljibiMela #HarishDhami #UttarakhandNews #PithoragarhNews #Jauljibi #Uttarakhand