Public App Logo
Profile Picture

Pahad Tv

@navalkhali
1449Followers
5Following
नंदा देवी बड़ी जात यात्रा–: अंतिम निर्जन पड़ाव यात्रा के सीमान्त गाँव वाण में पहुंची मां नंदा देवी!! सारे गतिरोध हुए खत्म!! मां नंदा का बाण गाँव में हुआ भव्य स्वागत!! अब शुरू होगी दुर्गम पड़ावों की यात्रा!! 
<nis:link nis:type=tag nis:id=नंदादेवीयात्रा nis:value=नंदादेवीयात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वाणगाँव nis:value=वाणगाँव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=होमकुंड nis:value=होमकुंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रूपकुंड nis:value=रूपकुंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वेदनी nis:value=वेदनी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पातरनचोनिया nis:value=पातरनचोनिया nis:enabled=true nis:link/>
देहरादून –: मालदेवता कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, बाहरी लोगों की एंट्री और शिक्षकों से कथित अभद्रता पर ABVP का विरोध।

देहरादून। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुधवार को माहौल गरमा गया। कक्षाओं के अंदर छात्र-छात्राओं की गैदरिंग और बाहरी लोगों के महाविद्यालय परिसर में प्रवेश को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

ABVP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक के निर्देश के बावजूद NSUI के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी सहित कुछ बाहरी लोगों को परिसर में बुलाया गया। आरोप है कि छात्र-छात्राओं को कक्षा के अंदर एकत्रित कर चुनावी गैदरिंग की जा रही थी।

मामले की सूचना मिलने पर प्रॉक्टर बोर्ड ने हस्तक्षेप करते हुए बाहरी व्यक्तियों को परिसर से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। ABVP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस दौरान NSUI जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी द्वारा कॉलेज के शिक्षकों और प्रशासन के साथ कथित रूप से अभद्र एवं असंयमित व्यवहार किया गया।

मामले को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं शशांक सिंह और नन्दन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव कर आपत्ति दर्ज कराई और कॉलेज परिसर में अनुशासन बनाए रखने की मांग की।

NCC कैडेट्स को लेकर भी आरोप

ABVP ने आरोप लगाया कि NSUI से जुड़ी एक Senior NCC Cadet द्वारा नए NCC कैडेट्स को कथित रूप से NSUI की गैदरिंग में शामिल होने के लिए संदेश भेजे गए। एक कैडेट द्वारा गैदरिंग में शामिल होने से मना करने के बाद उसे अपनी Senior से मिलने के लिए बुलाए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

वहीं, एक NCC कैडेट ने कथित रूप से आरोप लगाया कि NSUI का समर्थन नहीं करने के कारण उसके साथ NCC में भेदभाव किया जा रहा है और उसे अतिरिक्त समय तक खड़ा किया जाता है। ABVP ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, लेकिन चुनावी गतिविधियों के नाम पर कक्षाओं में व्यवधान, बाहरी लोगों की एंट्री या शिक्षकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, सामने आए वीडियो की जांच तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

ABVP का कहना है कि महाविद्यालय शिक्षा और अनुशासन का केंद्र है और छात्रसंघ चुनाव के दौरान भी कॉलेज की गरिमा, शिक्षकों का सम्मान और विद्यार्थियों के अधिकारों से समझौता नहीं होना चाहिए।
गौचर चमोली के जयेंद्र बिष्ट हॉस्पिटल में लड़ रहे मौत और जीवन की जंग,छोटे भाई ने की भावुक अपील 

अस्पताल में नहीं लग रहा आयुष्मान कार्ड, माता पिता की भी हो चुकी है मौत 

देहरादून : गौचर चमोली गढ़वाल का एक 29 वर्षीय युवा जयेंद्र बिष्ट ‘जाका’ देहरादून के कैलाश अस्पताल में मौत और जीवन की जंग लड़ रहा है । जयेंद्र के छोटे भाई ने स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल और प्रदेश के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उनके माता पिता की कुछ वर्षों पूर्व मौत हो गई थी और अब परिवार के एक मात्र भरण पोषण का जरिया था उनके भाई जयेंद्र बिष्ट जो  गौचर से देहरादून टैक्सी चलाते थे उनको  हेड टीबी जैसी गंभीर बीमारी से झूझ रहे हैं और 22 दिनों से कैलाश अस्पताल में भर्ती और उनके भाई के ऑपरेशन के लिए 2 लाख रुपए की जरूरत है और वेंटिलेटर का प्रतिदिन का खर्च 50 हज़ार देना पड़ता है लेकिन आर्थिक तंगी होने के कारण उनके परिवार जयेन्द्र के इलाज कराने में असमर्थ हैं  । उन्होंने कहा कि कैलाश अस्पताल में आयुष्मान कार्ड भी नहीं लग रहा है जिसके चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । साथ ही उन्होंने कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल समेत प्रदेश की जनता से भावुक अपील कर अपने भाई की मदद की गुहार लगाई है ।
देहरादून–: स्कूली बच्चे कहीं मानसिक दवाब में तो नहीं? इसके लिए शिक्षा विभाग की नई पहल!!
<nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=education nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=awerness nis:value=awerness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehradun nis:value=dehradun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=students nis:value=students nis:enabled=true nis:link/>
UKD ने किया वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव , उत्तराखंड के गाँव की सड़कों और राम नगर मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोलने की माँग

देहरादून : उत्तराखण्ड के कर्णप्रयाग का सकंड गाँव इन दोनों चर्चाओं में है गौरतलब है आजादी के 75 वर्ष बाद भी  गाँव में सड़क नहीं पहुँची तो ग्रामीणों ने ख़ुद हाथों में गैंती फावड़ा लेकर रोड बनानी शुरू कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर कर सड़कों पर लोगों का आंदोलन तेज हो गया है । बुधवार को ukd युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप रावत के नेतृत्व में ukd के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव कर उत्तराखंड के गाँवों में सड़क निर्माण की माँग उठाई साथ कुलदीप रावत ने कहा जब ग्रामीणों ने ख़ुद सड़क बनानी शुरू की तो तब जा कर सरकार के नुमाइंदे दूरस्थ सकंड गाँव पहुँचे और 3 महीनों के भीतर सड़क निर्माण का लिखित आश्वासन दिया है । इसके अतिरिक्त कुलदीप रावत ने लंबे समय से चल रही कॉर्बेट नेशनल पार्क के राम नगर मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोलने की भी मांग की, उन्होंने ने कहा की कार्बेट का 75 फीसदी हिस्सा उनके क्षेत्र में आता है जबकि पर्यटकों को सिर्फ रामनगर की तरफ़ से भेजा जाता है । उन्होंने ने माँग की है कि  मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोला जाये और इस क्षेत्र से सफ़ारी भी कराई जाए ताकि वहाँ की स्थानीय लोगों  और छोटे व्यापारियों को रोज़गार से जोड़ा जा सके ।
बड़ी खबर : रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार!! 

केदारनाथ यात्रा पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से नजर,

24 घंटे निगरानी और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था।

डेंजर जोन स्थलों पर हर समय सुरक्षा बल तैनात।। 

बाबा केदार की दूसरे चरण की यात्रा को लेकर कर जिला प्रशासन रूद्रप्रयाग मुस्तैद!!

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से खास बातचीत!!
उत्तराखंड की अब तक की तमाम बड़ी ख़बरें 16  सितम्बर 2026 | Uttarakhand | Pahad TV
कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में कूदा व्यक्ति, मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF-

खबर सार - कर्णप्रयाग में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अलकनंदा नदी में एक व्यक्ति के कूदने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। व्यक्ति की पहचान सतीश चन्द्र खाली, पुत्र देवकीनंदन खाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। जानकारी के अनुसार, सोमवार 14 सितंबर की शाम से ही वह कर्णप्रयाग के नए बस अड्डे के ठीक सामने नदी पार एक चट्टान के किनारे बैठा हुआ था। नगरवासियों ने उसे वहां से हटने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से नहीं हटा। मंगलवार सुबह इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ टीम को मिली, जिसके बाद दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर आने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद वह नहीं माना और दोपहर करीब 12 बजे अचानक अलकनंदा नदी में कूद गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में उसकी तलाश की जा रही है। घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Live/ उत्तराखंड की जमीनों की नीलामी पर आक्रोशित कांग्रेस करेंगी प्रदेश व्यापी आंदोलन...
हरिद्वार–: AI कितना खतरनाक हो सकता है ये इस खबर से समझा जा सकता है!!
कुछ इस अंदाज में बच्चों ने दी मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!! आज है सीएम धामी का 51वाँ जन्मदिन !!<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehradun nis:value=dehradun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pahadtv nis:value=PahadTV nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pushkarsinghdhami nis:value=pushkarsinghdhami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pushkarsinghdhami nis:value=PushkarSinghDhami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pushkarsinghbisht nis:value=pushkarsinghbisht nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pushkarsinghdhamiji nis:value=PushkarSinghDhamiji nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pushkarsinghdhamiji nis:value=pushkarsinghdhamiji nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pushkarsinghdhamicm nis:value=pushkarsinghdhamicm nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pushkarsinghdham nis:value=pushkarsinghdham nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pushkarsinghdhamic nis:value=pushkarsinghdhamic nis:enabled=true nis:link/>
उत्तराखंड की अब तक की तमाम बड़ी ख़बरें 16  सितम्बर 2026 | Uttarakhand | Pahad TV
पौड़ी: बस अड्डे पर युवाओं की मारपीट का वीडियो वायरल!! 
रिपोर्ट: भगवान सिंह 
पौड़ी। शहर के बस अड्डे क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार देर शाम पुराने बस अड्डे पर कुछ युवाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खास बात यह है कि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी नए बस अड्डे के पास युवाओं के उत्पात का वीडियो वायरल हुआ था। लगातार दूसरे दिन सामने आए इन मामलों से शहर में पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बस अड्डे जैसे व्यस्त और संवेदनशील स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना चिंता का विषय है।
हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह में सोमवार शाम बाइक मिस्त्री 26 वर्षीय हैप्पी की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हैप्पी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है।
उत्तराखंड की अब तक की तमाम बड़ी ख़बरें 15  सितम्बर 2026 | Uttarakhand | Pahad TV
बड़ी खबर: 

रूद्रप्रयाग। 

फावड़ा लेकर गांवों में जाएंगे उक्रांद कार्यकर्ता!!

चमोली जिले के सकण्ड (सकंद) गांव की घटना के बाद रूद्रप्रयाग में उक्रांद कार्यकर्ता सक्रिय!! 

जिन गांवों में नहीं पहुंची सड़क, वहां यूकेडी कार्यकर्ता करेंगे सड़क निर्माण का कार्य!!
20 सितंबर को डीएम कार्यालय कूच की तैयारी तेज, बंगाली समाज के दस दिवसीय धरना-प्रदर्शन के छठे दिन भी जारी 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बंगालीसमाज nis:value=बंगालीसमाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धरनाप्रदर्शन nis:value=धरनाप्रदर्शन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=डीएमकार्यालयकूच nis:value=डीएमकार्यालयकूच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=20सितंबर nis:value=20सितंबर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बंगालीकल्याणसमिति nis:value=बंगालीकल्याणसमिति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रुद्रपुर nis:value=रुद्रपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उधमसिंहनगर nis:value=उधमसिंहनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंड nis:value=उत्तराखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आंदोलन nis:value=आंदोलन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चारसूत्रीमांग nis:value=चारसूत्रीमांग nis:enabled=true nis:link/>
रुद्रप्रयाग विधायक ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले ‘दावेदार बहुत हैं क्योंकि BJP की सरकार बननी तय’-
MBBS दाखिलों की जांच का दायरा बढ़ने के संकेत, फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र और EWS से सीट हासिल करने की आशंका-

खबर सार - उत्तराखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS दाखिले को लेकर उठे सवालों के बाद अब पुराने मामलों की भी पड़ताल की संभावना जताई जा रही है। हालिया प्रकरण के सामने आने के बाद प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया पर प्रशासन का फोकस बढ़ गया है। ऐसे में पिछले वर्षों में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित और EWS श्रेणी के तहत MBBS में प्रवेश पाने वाले छात्रों के दस्तावेजों की भी जांच हो सकती है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्रों की जांच के लिए संयुक्त समिति गठित की गई है। समिति दस्तावेजों की वास्तविकता की जांच के साथ यह भी देखेगी कि दाखिले के दौरान प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्र नियमानुसार और सही तरीके से जारी हुए थे या नहीं।

पुराने रिकॉर्ड खंगाले गए तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

अगर जांच का दायरा पिछले वर्षों में हुए दाखिलों तक पहुंचता है, तो आरक्षित श्रेणियों के प्रमाणपत्रों के आधार पर MBBS सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज दोबारा सत्यापित किए जा सकते हैं। जांच में प्रमाणपत्र गलत पाए जाने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी के दाखिले पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। इसके अलावा नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई भी संभव है।

हालिया मामले ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के समय प्रमाणपत्रों की जांच की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन केवल मौजूदा प्रकरण की जांच करता है या पुराने रिकॉर्ड को भी जांच के दायरे में लाया जाता है।

स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे के जरिए MBBS में प्रवेश से जुड़े मामलों के सामने आने के बाद दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जरूरत महसूस की जा रही है। वहीं EWS श्रेणी के प्रमाणपत्रों की पात्रता और वैधता की जांच भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि किसी अभ्यर्थी ने गलत जानकारी या अमान्य दस्तावेज के आधार पर सरकारी मेडिकल सीट हासिल की है तो मामला गंभीर रूप ले सकता है।

पटवारी और तहसीलदार पर अतिरिक्त जिम्मेदारी का सवाल

प्रमाणपत्रों के सत्यापन की जिम्मेदारी बढ़ने से राजस्व विभाग के अधिकारियों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। पटवारी और तहसीलदार पहले से ही राजस्व संबंधी कार्यों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित सहित अन्य प्रमाणपत्रों की विस्तृत जांच उनके काम का बोझ और बढ़ा सकती है।

इसी को देखते हुए कुछ स्तरों पर प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए स्थानीय स्तर पर स्वतंत्र जांच व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठ रही है। इससे आवेदक की पृष्ठभूमि और दावे की सही जानकारी जुटाने में मदद मिल सकती है और राजस्व अधिकारियों पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव भी कम किया जा सकता है।
बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में गर्भवती महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत
श्रीकोट पुलिस चौकी के पास हुआ था हादसा, महिला समेत चार घायल; दो के पैर में फ्रैक्चर
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीकोट पुलिस चौकी के समीप रविवार रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में महिला के गर्भ में पल रहे करीब 35 सप्ताह यानी आठ माह के शिशु की मौत हो गई। हादसे में दो घायलों के पैर में फ्रैक्चर आया है।
हादसा श्रीकोट पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर पहले हुआ। बताया गया कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक और स्कूटी की अचानक भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चारों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेश असवाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अल्ट्रासाउंड में नहीं मिली बच्चे की धड़कन :
अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती महिला का तत्काल अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसमें गर्भस्थ शिशु की धड़कन कम पाई गई। सोमवार को दोबारा अल्ट्रासाउंड किए जाने पर चिकित्सकों ने करीब 35 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि की।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नवज्योति बोरा ने बताया कि हादसे के दौरान महिला सड़क पर पेट के बल गिरी थी। इससे गर्भस्थ शिशु को गंभीर चोट पहुंचने की आशंका है। महिला की अन्य आवश्यक जांचें की जा रही हैं। जांच के बाद मृत शिशु को बाहर निकालने के लिए चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
दो घायलों के पैर में फ्रैक्चर :
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव नौडियाल के अनुसार घायल कृष राणा के पैर और जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर है। उसका ऑपरेशन किया जाना है। हरीश के पैर में भी हल्का फ्रैक्चर बताया गया है। वहीं अभिषेक के चेहरे पर चोट आई है। गर्भवती महिला के पैर में भी चोट बताई गई है।
CCTV फुटेज में कैद हुआ हादसा :
हादसे का घटनाक्रम पास लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुआ है। सामने आए फुटेज में सड़क पर एक बोलेरो खड़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में पार्किंग लाइट या इंडिकेटर नहीं जल रहे थे। ऐसे में सड़क पर खड़े वाहन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि हादसा किस वजह से हुआ और इसमें किसकी गलती थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस को नहीं मिली तहरीर :
श्रीकोट पुलिस चौकी प्रभारी राजेश असवाल ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड की अब तक की तमाम बड़ी ख़बरें 15  सितम्बर 2026 | Uttarakhand | Pahad TV
UKD को लेकर आया  कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा बयान -<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pahadtv nis:value=PahadTV nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehradun nis:value=dehradun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bharatsinghchaudhary nis:value=BharatSinghChaudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ukd nis:value=ukd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttrakhandkrantidal nis:value=uttrakhandkrantidal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttrakhandkranti nis:value=uttrakhandkranti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttrakhandkrantidal✊✊ nis:value=uttrakhandkrantidal✊✊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttrakhandkrantidal nis:value=UttrakhandKrantiDal nis:enabled=true nis:link/>
ED की कार्रवाई पर कैबिनेट मंत्री का पूर्व CM हरीश रावत पर निशाना—“चुनाव का बहाना बनाकर कार्रवाई नहीं रोक सकते ” <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pahadtv nis:value=PahadTV nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehradun nis:value=dehradun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bharatsinghchaudhary nis:value=BharatSinghChaudhary nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=harishrawat nis:value=harishrawat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harishrawat nis:value=HarishRawat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harishrawatcmuk nis:value=harishrawatcmuk nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ed nis:value=ED nis:enabled=true nis:link/>
VB-G RAM G पर प्रधानों को बड़ी राहत,नेटवर्क की समस्या वाले गांवों के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया का रास्ता साफ- <nis:link nis:type=tag nis:id=dehradun nis:value=dehradun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pahadtv nis:value=PahadTV nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=vbgramg nis:value=VBGRAMG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bharatsinghchaudhary nis:value=BharatSinghChaudhary nis:enabled=true nis:link/>
कांग्रेस सियासी सीन से गायब ,14 सीटें आना भी मुश्किल -कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी