
रेवाड़ी के 11 सरकारी स्कूलों को नोटिस देने की तैयारी:NMMS के लिए एक भी एप्लीकेशन नहीं, 2,896 विद्यार्थी छात्रवृत्ति आवेदन से बाहर
रेवाड़ी जिले में राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना के आवेदनों की धीमी रफ्तार पर शिक्षा विभाग ने चिंता जताई है। जिले के 5031 विद्यार्थियों में से अब तक केवल 2135 ने आवेदन किया है, जबकि 2896 विद्यार्थी बाकी हैं। 11 सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा के एक भी विद्यार्थी का आवेदन नहीं हुआ।
आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आने पर विभाग ने इन स्कूलों को नोटिस देने की तैयारी की है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक हर साल 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलती है। आवेदन की अंतिम तिथि में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है, लेकिन कई स्कूलों में रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बेहद धीमी है।
आवेदन की स्थिति संतोषजनक नहीं
योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पाने का अवसर मिलता है। इसके बावजूद स्कूल स्तर पर आवेदन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को अधिक से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी 11 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं होना विभागीय निर्देशों की पालना पर सवाल खड़े करता है।
विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को अधिक से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी 11 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं होना विभागीय निर्देशों की पालना पर सवाल खड़े करता है।
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026