क्लर्क हरकेश को किया सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी के प्रोसेसिंग व अप्रूवल में अनियमितताओं के आरोप*
जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत ने नगर परिषद रेवाड़ी में कार्यरत क्लर्क हरकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी की प्रोसेसिंग एवं अप्रूवल में कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के मद्देनजर की गई है।
डीएमसी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारी को जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नगर पालिका धारूहेड़ा निर्धारित किया गया है। उन्हें सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
----------
Rewari, Rewari | Nov 10, 2026