मधेपुरा में पांच दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक, अपहरण और हत्या की आशंका
प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला, पिता ने पांच युवकों पर लगाया आरोप; पुलिस कर रही तलाश
मधेपुरा। जिले के बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत राजगंज पंचायत के बैजनाथपुर वार्ड नंबर-2 निवासी 21 वर्षीय आशीष कुमार उर्फ गोलू पिछले पांच दिनों से लापता हैं। युवक के लापता होने से परिजन परेशान हैं। उनके पिता रमेश मंडल ने बिहारीगंज थाने में आवेदन देकर अपहरण की आशंका जताई है।
पिता ने पांच युवकों पर बेटे को ले जाने और उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, मामला एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। करीब 25 दिन पहले युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।
वहीं, बिहारीगंज थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही है। फिलहाल अपहरण और हत्या की आशंका की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Kahara, Saharsa | Oct 22, 2026