हरियाणा सीएम हाउस में दिखा रामबिलास का जलवा..
सीएम हाउस में नवनियुक्त प्रभारी स्मृति ईरानी के साथ कैबिनेट मंत्रियों सहित 25 खास लोगों को डिनर पर बुलाया गया था। डिनर के दौरान पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को खास तौर पर बुलाया गया। स्मृति ईरानी जब डिनर पर पहुंची तो वे सबसे पहले रामबिलास शर्मा के पास पहुंची और उनसे मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मोदी के प्रभारी रहने से ईरानी के प्रभारी बनने तक के किस्सों को रामबिलास शर्मा ने 5 मिनट में गिना दिया। ईरानी ने भी कहा कि जब आप प्रदेश अध्यक्ष थे रोहतक महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन हुआ था। अब देखना है कि दादा को यूं ही बुलाया गया या फिर आने वाले समय में महामहिम बनने का मौका भी मिलेगा।
चर्चा ए आम है कि पंडित जी का जलवा, हर दौर में कायम है। मोदी, मनोहर, नायब हो या फिर प्रभारियों में कोई आए।
रिपोर्ट पंचकुला टाइम्स