सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने स्थानीय भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित हाने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए सबसे पहले क्षेत्रवासियों को दीपावली की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा विजेता व प्रतिभागी खिलाडिय़ों को करीब 185 करोड़ रुपये कीपुरस्कार राशि दी जाएगी। इस दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला खिलाडिय़ों के बीच सर्कल कबड्डïी मैच व वैटर्न महिला एवं पुरूषों की दौड़ करवाई जाएगी। दौड़ के विजेताओं और कबड्डïी टीमों की खिलाडिय़ों को धर्मसेना की तरफ से पुरस्कार स्वरूप स्कूटी/बाईक दी जाएंगी। सांसद ने खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। समारोह में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।