- प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है: सीटीएम अनिल कुमार
- बाल महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित
भिवानी, 28 अक्टूबर। डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में स्थानीय जिला बाल कल्याण परिषद परिसर में बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सीटीएम अनिल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि और मंडलीय अधिकारी अनिल मलिक ने विशिष्ठï अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने बाल महोत्सव के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से वे जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।
जिला बाल कल्याण अधिकारी गौरव रोहिल्ला ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट मंच है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी उत्साह के साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी संदीप सहित जिला बाल कल्याण परिषद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
बॉक्स
- इस प्रकार से रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
महोत्सव के दौरान क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, दीया एवं कैंडल सजावट, थाली पूजन एवं कलश सजावट, स्केचिंग ऑन द स्पॉट, अंग्रेजी व हिंदी हस्तलेखन, मेहंदी तथा लडक़े-लड़कियों के लिए फन गेम्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
क्ले मॉडलिंग के प्रथम समूह में योवेन ने प्रथम, योवान ने द्वितीय तथा तेजस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय समूह में कृष्णन लांगथासा प्रथम, दृष्टि वाधवा द्वितीय तथा जीविका तृतीय स्थान पर रहीं। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में सक्षम ने प्रथम, गर्व ने द्वितीय तथा रिद्धि ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार से दीया एवं कैंडल सजावट प्रतियोगिता में काव्यांश प्रथम, हिमानी द्वितीय तथा वंदना तृतीय स्थान पर रहीं। थाली पूजन एवं कलश सजावट के तृतीय समूह में सिमरन ने प्रथम, वैष्णवी ने द्वितीय तथा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ समूह में कामाक्षी प्रथम, आध्या परमार द्वितीय तथा सोहानी तृतीय स्थान पर रहीं।
स्केचिंग ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में सूर्यांश प्रथम, बेबी तन्वी द्वितीय तथा तेजस्विनी तृतीय स्थान पर रहीं। तृतीय समूह में सृष्टि ने प्रथम, दीपांशी ने द्वितीय तथा उर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ समूह में दीपांशु प्रथम, परमेश द्वितीय तथा जित्येन कौशिक तृतीय स्थान पर रहे।
फन गेम्स प्रतियोगिता में लडक़ों के वर्ग में हर्ष ने प्रथम, प्रीत ने द्वितीय तथा सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में फलक प्रथम, अंशिका द्वितीय तथा गुंजन तृतीय स्थान पर रहीं।
अंग्रेजी हस्तलेखन प्रतियोगिता के प्रथम समूह में मानसवी ने प्रथम, यक्ष ने द्वितीय तथा गर्व ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय समूह में जानवी प्रथम, देविका द्वितीय तथा भुविका तृतीय स्थान पर रहीं। हिंदी हस्तलेखन प्रतियोगिता के प्रथम समूह में हंशिका ने प्रथम, वामिका ने द्वितीय तथा विवान ने तृतीय स्थान हासिल किया। द्वितीय समूह में अंशिका प्रथम, तनिष्का द्वितीय तथा भाविका शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता के तृतीय समूह में रिया ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ समूह में महिमा प्रथम, तन्नू द्वितीय तथा तुलसी तृतीय स्थान पर रहीं।