
हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित, दो विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल
नड्डा, बिंदल, जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर सहित कई दिग्गज नेताओं को मिली जगह
शिमला, मंगलवार 24 नवंबर 2026
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। घोषित 12 सदस्यीय कोर कमेटी में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। वहीं, दो नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
इन 12 नेताओं को मिली कोर कमेटी में जगह
प्रदेश कोर कमेटी में शामिल प्रमुख नेताओं के नाम इस प्रकार हैं—
👉जगत प्रकाश नड्डा – पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री।
👉डॉ. राजीव बिंदल – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
👉जयराम ठाकुर – पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष।
👉सिद्धार्थन – प्रदेश महामंत्री संगठन।
👉सुरेश कश्यप – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद।
👉अनुराग ठाकुर – लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री।
👉सतपाल सिंह सत्ती – विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष।
👉डॉ. राजीव भारद्वाज – लोकसभा सांसद।
विपिन सिंह परमार – प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक।
👉डॉ. सिकंदर कुमार – राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री।
👉पायल वैद्य – प्रदेश महामंत्री।
👉संजीव कटवाल – प्रदेश महामंत्री।
दो विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल
भाजपा प्रदेश कोर कमेटी में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
संगठनात्मक दृष्टि से अहम फैसला
भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी में केंद्रीय नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसदों, विधायकों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है। यह कमेटी प्रदेश में पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं राजनीतिक रणनीतियों से जुड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाएगी।
अब देखना होगा कि नई कोर कमेटी हिमाचल भाजपा की आगामी राजनीतिक रणनीति और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को किस दिशा में आगे बढ़ाती है।
Chamba, Chamba | Nov 24, 2026