कोबरा को नीले ड्रम में बंद कर नाचने लगे चचा! नागिन धुन पर फिसले, फिर भी नहीं छोड़ा ड्रम
सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रात के समय घर के आंगन में पहुंचे जहरीले कोबरा को बुजुर्ग ने डंडे की मदद से नीले ड्रम में बंद करने की कोशिश की. इस दौरान कोबरा बार-बार फन उठाता नजर आया. पीछे नागिन की धुन बज रही थी, तभी चचा का पैर फिसल गया और वह पीठ के बल गिर पड़े. हालांकि, उन्होंने ड्रम नहीं छोड़ा और आखिरकार कोबरा को उसमें बंद कर दिया. इसके बाद बुजुर्ग खुशी से नाचने लगे.
इंस्टाग्राम अकाउंट @amar2431singh पर शेयर किया गया यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है. यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'एक Kiss और चचा निकल लिए होते.' हालांकि, कोबरा को पकड़ना बेहद खतरनाक हो सकता है. ऐसे किसी भी स्टंट को घर पर दोहराने की कोशिश न करें.
#CobraVideo #ViralVideo #FunnyVideo #SnakeRescue #CobraSnake #TrendingVideo #ViralReels #FunnyReels #SocialMediaViral #NagNagInDance #HindiNews #TrendingNews