Public App Logo
Profile Picture

new page media

@taruntayal
7893Followers
8Following
कमर दर्द को लेकर सुनिए क्या कुछ कहते हैं डॉक्टर BRC
91-Year-Old Handwrites the Bible in Two Languages! | India Book of Records

At the age of 91, P.F. Varkey Puthupparambil from Kannur, Kerala completed handwritten versions of the Holy Bible in English and Malayalam. The massive work included 4,209 Malayalam pages and 4,120 English pages. His extraordinary dedication and patience earned him recognition from the India Book of Records, officially confirmed on January 21, 2026.

<nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=indiabookofrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biblerecord nis:value=biblerecord nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=inspiringachievement nis:value=inspiringachievement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=recordholder nis:value=recordholder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ibr nis:value=ibr nis:enabled=true nis:link/>
फरीदाबाद पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए AI पर कार्यशाला आयोजित

AI के फायदे, सीमाएं और पुलिस कार्य में प्रभावी उपयोग के तरीकों पर दी गई जानकारी

फरीदाबाद; पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21c मे आज Artificial Intelligence (AI) के विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को AI की कार्यप्रणाली, इसके लाभ एवं संभावित जोखिमों के संबंध में जागरूक करना रहा।

कार्यशाला में पुलिस उपायुक्त अपराध, श्री राजेश कुमार मोहन, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय, श्री वरुण कुमार एवं फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न Crime Branch के प्रभारी, Cyber Police Station एवं Cyber Cell के प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यशाला में DCP Crime श्री राजेश कुमार मोहन के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने AI से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान बताया गया कि AI कैसे कार्य करता है, Generative AI क्या है तथा AI टूल्स का सही एवं सुरक्षित तरीके से किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है।

कार्यशाला में यह भी समझाया गया कि AI की सहायता से कम समय में अधिक प्रभावी कार्य किया जा सकता है, साथ ही AI के उपयोग के दौरान गोपनीयता, डेटा सुरक्षा, गलत जानकारी तथा इसके दुरुपयोग से जुड़े संभावित जोखिमों के प्रति भी सावधान रहने की आवश्यकता बताई गई।

कार्यशाला का संचालन श्री सुमित कुमार सिंह, Founder, GarageLabsTech.com (Garage Labs Technology) द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को AI के व्यावहारिक उपयोग से संबंधित जानकारी देते हुए AI Fundamentals, Prompt Engineering, ChatGPT एवं Claude के उपयोग, Connectors, Plugins एवं Integrations तथा पुलिसिंग एवं प्रशासनिक कार्यों में AI के वास्तविक उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने AI टूल्स का व्यावहारिक प्रदर्शन भी देखा और विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से AI के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग को समझा।

फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य है कि आधुनिक तकनीक एवं AI जैसे नए तकनीकी संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, स्मार्ट एवं जनहितकारी बनाया जाए।
*गुरुग्राम पुलिस आयुक्तालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन।*

*नेत्र जांच शिविर में 170 पुलिसकर्मियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ।*

`गुरुग्राम: 11 सितंबर 2026`

▪️पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम की अध्यक्षता में आज दिनांक 11.09.2026 को पुलिस आयुक्तालय, गुरुग्राम में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन डॉ. टी.एन. आहूजा नेत्र एवं दंत संस्थान की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया।

▪️ शिविर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।

▪️इस दौरान आयोजित शिविर में कुल 170 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की नेत्र जांच की गई। इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रेसबायोपिया, हाइपरमेट्रोपिया, मायोपिया, कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम, एलर्जिक आई डिजीज एवं ड्राई आई डिजीज के कारणों, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी। 

▪️इस दौरान ड्राई आई से बचाव के लिए 20-20-20 नियम के बारे में जानकारी दी गई। इस नियम के मुताबिक 20 मिनट सिस्टम पर काम करने उपरांत 20 बार पलक झपकाएं तथा 20 फीट दूर देखें। इस दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि नियमित ब्रेक, बार-बार पलकें झपकाने, गुनगुनी सिकाई (Warm Compress),दिन के अंत में  कॉस्मेटिक्स की उचित सफाई तथा सही पोस्चर बनाए रखना चाहिए। 

▪️इस शिविर के दौरान नेत्रदान के संबंध में जानकारी देकर पुलिसकर्मियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर 04 पुलिसकर्मियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया।
चोरी की 2 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद, दो नाबालिग सहित चार वाहन चोर काबू

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की अलग-अलग टीमों ने वाहन चोरी के 3 मामलों का खुलासा करते हुए दो नाबालिग सहित चार को काबू किया है। जिनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में अप्रैल 2025 में एक वाहन चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जिस कार्रवाई करते हुए AVTS सिकरोना की टीम ने मोसिम उर्फ बवा निवासी हस्तीवाड़ा मोहल्ला, गांव धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपित पर पूर्व में वाहन चोरी व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है।

इसी प्रकार अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में हुई वाहन चोरी के मामले में भोले निवासी पल्ला, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

वहीं अपराध शाखा NIT की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र में अगस्त 2026 में हुई वाहन चोरी के मामले में दो अपचारी बालकों को अभीरक्षा में लिया। जिनसे चोरीशुदा एक स्कूटी बरामद की गई है। दोनों नाबालिगों को नियमानुसार अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखाओं की टीमों द्वारा वाहन चोरी के 3 मामलों का खुलासा करते हुए 2 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई है। वाहन चोरों पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
फरीदाबाद: 36 दिन बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म!<nis:link nis:type=tag nis:id=faridabad nis:value=Faridabad nis:enabled=true nis:link/>
फरीदाबाद में दो महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.188 किलो गांजा बरामद

*- समयपुर कॉलोनी के बैर वाला चौक के पास कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर एचएसएनसीबी ने दोनों को दबोचा*
*फरीदाबाद, 11 सितंबर 2026।* हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 188 ग्राम गांजा बरामद किया गया हैं।
*मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई*
यूनिट प्रभारी निरिक्षक संग्राम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की उनकी एक टीम एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में समयपुर बस स्टैंड के पास नशा विरोधी गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शबनम उर्फ शब्बो और अमीना गांजा बेचने का काम करती हैं तथा इस समय सेक्टर-56 के समयपुर क्षेत्र में बैर वाला चौक के पास गांजा बेचने के लिए खड़ी हैं।
सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान शबनम उर्फ शब्बो पत्नी विक्रम, निवासी गांव बसूंडा, फर्रुखनगर, हाल समयपुर कॉलोनी, फरीदाबाद तथा अमीना पत्नी विकास, निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-58, फरीदाबाद के रूप में हुई।
*राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी, एफआईआर दर्ज, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी*
पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं की तलाशी राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मी द्वारा ली। तलाशी के दौरान शबनम के हाथ में मौजूद प्लास्टिक थैली से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का डिजिटल कांटे से वजन करने पर कुल वजन 1 किलो 188 ग्राम पाया गया। 
इस संबंध में थाना सेक्टर-58, फरीदाबाद में एफआईआर नंबर 662, दिनांक 11.09.2026, धारा 20B(ii)b-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा उन्हें कहां से मिला और इसके कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
*नशे के खिलाफ सूचना देने की अपील*
एचएसएनसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे की सूचना दें: 1933 | 90508-91508
बांग्लादेश सीमा के बाद अब भारत म्यांमार सीमा भी सील करने जा रहा है, बी ता दे कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने तीन साल की योजना बताई है, उनका कहना है कि बाहर से आने वाले नशे को सीमा पर ही रोका जाएगा, म्यांमार की तरफ से आने वाले नशे पर खास नजर रखी जा रही है, सरकार का साफ कहना है कि देश में नशे की एक ग्राम भी खेप नहीं आने दी जाएगी और भारत के रास्ते भी इसे बाहर नहीं जाने दिया जाएगा......
फरीदाबाद के सराय ख्वाजा स्कूल में नशे और डायल 112 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम!
फरीदाबाद सेक्टर-18: प्रेम नगर जोगी बस्ती में तोड़फोड़ की कार्रवाई
नकाबपोश बाइक सवारों ने युवक पर चाकू से किए कई वार, दो गिरफ्तार

*अपराध शाखा ऊंचा गांव ने ब्लाइंड केस का किया खुलासा, एक आरोपित की तलाश जारी*

*महिला से बातचीत को लेकर रंजिश में वारदात को दिया अंजाम*

फरीदाबाद: 7 सितंबर को सेक्टर-3 स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धर्मेन्द्र उर्फ लाला (26), निवासी गांव रहेड़ा, मथुरा, हाल डबुआ कॉलोनी और मनीष (22), निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपित आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि 7 सितंबर को निपुण कुमार पटेल (27), निवासी सेक्टर-3, पूजा करने के लिए वाल्मीकि मंदिर आया था। इसी दौरान नकाबपोश बाइक सवार आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल निपुण का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पीड़ित के चाचा धनंजय कुमार पटेल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि धर्मेन्द्र की पहले डबुआ कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से जान-पहचान थी। बाद में महिला सेक्टर-3 में रहने लगी और निपुण के संपर्क में थी। इसी बात को लेकर धर्मेन्द्र निपुण से रंजिश रखने लगा। उसने आशीष और मनीष के साथ मिलकर निपुण पर हमला करने की योजना बनाई। वारदात के दौरान तीनों ने पहचान छिपाने के लिए नकाब पहन रखा था। धर्मेन्द्र अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और साथियों ने निपुण पर चाकू से हमला कर दिया।

*ब्लाइंड केस का खुलासा*

वारदात के बाद अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूत्रों और तकनीकी सहायता से आरोपितों की पहचान की तथा दोनों को 10 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

धर्मेन्द्र आठवीं पास और अविवाहित है तथा उसके खिलाफ थाना डबुआ में पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। मनीष तीन कक्षा तक पढ़ा है और शादीशुदा है। फरार आरोपित आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
फरीदाबाद के सेक्टर-3 में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, महिला से बातचीत को लेकर रंजिश में वारदात की गई और आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए नकाब पहना था।
7 सितंबर की इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था; पुलिस अब हथियार और अन्य साक्ष्यों को लेकर पूछताछ कर रही है। <nis:link nis:type=tag nis:id=faridabadnews nis:value=FaridabadNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=faridabad nis:value=Faridabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=faridabadpolice nis:value=FaridabadPolice nis:enabled=true nis:link/>
नोएडा सेक्टर 104 तेज हवाओं के बाद रिमझिम बारिश
🚨 नीमका जेल में बंदियों के बीच विवाद 🚨
🔥 खाना बनाते समय दूसरे बंदी पर फेंका गरम तरल
🏥 झुलसे बंदी को सफदरजंग अस्पताल कराया गया भर्ती

@top fans
नोएडा सेक्टर 104 हाजीपुर अवैध बनी पांच मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
फरीदाबाद।गर्लफ्रेंड से दोस्ती होने के शक में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव को नकाबपोश बदमाशों ने मारी थी चाकू, दो गिरफ्तार
मंदिर पूजा के लिए जाते समय घर के पास में ही घेरकर 10 से 12 बार चाकूओं से गोदा था, हालत बनी हुई है गंभीर
क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने मास्टर माइंड समेत दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक फरार
तीनों आरोपी डबुआ कॉलोनी के हैं रहने वाले, मास्टरमाइंड की गर्लफ्रेंड की भी पहले रहती थी डबुआ कॉलोनी में
अब शिफ्ट हो गई पीड़ित के घर के पास, आरोपी को शक पीड़ित से कर ली है दोस्ती
Faridabad के भूपानी में माइनिंग साइट पर रंगदारी का आरोप, एक और आरोपी गिरफ्तार<nis:link nis:type=tag nis:id=faridabadnews nis:value=Faridabadnews nis:enabled=true nis:link/>
*मारपीट, फायरिंग और चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*

*क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने संतोष व पंकज को किया गिरफ्तार, अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया*

फरीदाबाद: थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, फायरिंग, चाकू से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपित संतोष और पंकज, निवासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता पुनीत निवासी बल्लभगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 08 सितम्बर 2026 को शाम करीब 4 बजे वह दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान रोहित व संतोष ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की, जिसमें उसकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ।

इसके बाद पुनीत जब मामले को लेकर बातचीत करने आरोपियों के पास पहुंचा तो वहां पंकज, रोहित, संतोष, भोला व अन्य मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर पुनीत व उसके साथियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान पंकज ने देशी कट्टा निकालकर पहले हवा में फायर किया और बाद में पुनीत पर गोली चलाने का प्रयास किया। आरोपियों ने मौके से भागते समय भी फायरिंग की और संतोष ने चाकू से पुनीत के दोस्त हन्नी पर हमला किया।

शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए संतोष व पंकज को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्ष एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले भी उनके बीच कहासुनी हुई थी। मारपीट की घटना के बाद शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ आरोपियों से बातचीत करने पहुंचा था, जहां विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट, फायरिंग व चाकू से हमला किया।

दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
फरीदाबाद में एक हफ्ते में नहीं लगीं स्ट्रीट लाइट तो JE की नौकरी पर संकट!
1 साल से स्टोर में धूल फांक रहीं लाइटें, पार्षदों ने उठाए सवाल

फरीदाबाद NIT की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह ने सख्ती दिखाई है. उन्होंने JE अरुण और विजय को एक सप्ताह के अंदर लाइटें लगाने के निर्देश दिए हैं. तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो टर्मिनेशन की कार्रवाई हो सकती है. पार्षदों का कहना है कि करीब एक साल से लाइटें निगम के स्टोर में पड़ी हैं. अंधेरे के कारण पिछले महीने बाइक सवार की गाय से टक्कर में मौत का मामला भी सामने आया था.

<nis:link nis:type=tag nis:id=faridabad nis:value=Faridabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=faridabadnews nis:value=FaridabadNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nitfaridabad nis:value=NITFaridabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=streetlight nis:value=StreetLight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=streetlightissue nis:value=StreetLightIssue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=municipalcorporation nis:value=MunicipalCorporation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarnigam nis:value=NagarNigam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=faridabadnagarnigam nis:value=FaridabadNagarNigam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=faridabadupdate nis:value=FaridabadUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=streetlightnews nis:value=StreetLightNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=फरीदाबाद nis:value=फरीदाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=फरीदाबादन्यूज nis:value=फरीदाबादन्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एनआईटीफरीदाबाद nis:value=एनआईटीफरीदाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्ट्रीटलाइट nis:value=स्ट्रीटलाइट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नगरनिगम nis:value=नगरनिगम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणान्यूज nis:value=हरियाणान्यूज nis:enabled=true nis:link/>
गुड़गांव मे चली गोली
Financial Literacy Drive Reaches 39,833 Young Women || India Book of Records

Mirae Asset Mutual Fund empowered 39,833 girl students through 571 financial literacy programs across 45 cities and 320 colleges in just 15 days. The achievement was confirmed by the India Book of Records on February 10, 2026, highlighting the power of financial awareness and women empowerment.

<nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=indiabookofrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=internationalliteracyday nis:value=internationalliteracyday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=financialliteracy nis:value=financialliteracy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womenempowerment nis:value=womenempowerment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=financialawareness nis:value=financialawareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ibr nis:value=ibr nis:enabled=true nis:link/>
मध्यप्रदेश सेंधवा बॉर्डर पर उगाही के चलते
 ट्रक ड्राइवर को पुलिस वाले ने बु+री तरह पी++टा |

@top fans
तिगांव पुल के पास सरकारी जमीन पर कब्जे की तैयारी का आरोप।<nis:link nis:type=tag nis:id=#faridabad nis:value=#Faridabad nis:enabled=true nis:link/>
सूरजकुंड में महिला को कॉल-मैसेज कर परेशान करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार!
फरीदाबाद: पुलिसकर्मियों ने CPR देकर चौकीदार की बचाई जान !