छठ घाट जाने वाली सड़कों पर उभरे नुकीले कंकड़, व्रतियों की बढ़ी चिंता!
📍 नौहट्टा | रोहतास
नौहट्टा थाना क्षेत्र के देवीपुर से सोन नदी तथा दारानगर स्कूल से बेलौंजा सोन नदी तक जाने वाली सड़कें एक साल से अधिक समय से अधूरी पड़ी हैं। सड़क तोड़कर रो मटेरियल बिछा दिया गया, लेकिन निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ।
⚠️ छठ महापर्व नजदीक है। दारानगर और शाहपुर पंचायत के दर्जनों गांवों के श्रद्धालु इन्हीं रास्तों से सोन घाट पहुंचते हैं। सड़क पर उभरे नुकीले कंकड़ों से नंगे पैर घाट जाने वाले छठ व्रतियों के पैर जख्मी होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और संवेदक से छठ पर्व से पहले सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
सवाल यह है कि आखिर छठ पर्व से पहले इन सड़कों का निर्माण पूरा होगा या व्रतियों को इसी परेशानी के बीच घाट तक जाना पड़ेगा?
📢 आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।
#अपना_रोहतास #रोहतास #नौहट्टा #छठ_महापर्व #छठ_पूजा #सड़क_समस्या #बेलौंजा #दारानगर #जनसमस्या