पांवटा कॉलेज में एंटी ड्रग सेल और ब्रह्माकुमारीज संस्था के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र का आयोजन
=====
पांवटा साहिब एंटी ड्रग सेल और ब्रह्माकुमारीज संस्था के सहयोग से “तनाव एवं मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशा मुक्त, तनाव के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपायों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन, ध्यान एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तनाव से बचने तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ जगदीश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश के युवाओं को सर्वप्रथम नशा-मुक्त होना पड़ेगा, तभी वे देश की प्रगति में अपना सार्थक योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं जागरूक युवा ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा-मुक्त बनाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशा-मुक्त जीवन अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर एंटी ड्रग सेल के संयोजक और सदस्य तथा शिक्षक गैर-शिक्षक वर्ग और विद्यार्थी उपस्थिति रहे।
#ब्रह्माकुमारीज
#पांवटा
#एंटीड्रग