अब हर घर बनेगा बिजली का पावर हाउस!
रोहतास प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बीडीओ ऋषिकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों को घर की छत पर सोलर पैनल लगाने, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी गई।
योजना के तहत 1 से 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार से लेकर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। वहीं, बिहार सरकार की ओर से भी 10 हजार से 30 हजार रुपये तक अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान बताया गया।
अधिकारियों के अनुसार योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक लिया जा सकता है। सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।
#PM_SuryaGhar #प्रधानमंत्रीसूर्यघरयोजना #SolarEnergy #SolarPanel #सौरऊर्जा #बिजलीबिल #Rohtas #रोहतास #Nohatta #नौहट्टा #Bihar #बिहार #RenewableEnergy #अपनारोहतास