गिद्धौर में आस्था को सम्मान, 251 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण || Jamui Hunt Media
गिद्धौर के पतसंडा वार्ड-3 में छठ महापर्व पर सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कुल 251 जरूरतमंद छठव्रतियों को चिन्हित कर उनके बीच नई साड़ी, नारियल, बांस का सूप और पूजन सामग्री दी गई। सामग्री पाकर व्रतियों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय निवासी दिलखुश उर्फ टीटी यादव के सहयोग से आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में गिद्धौर पुलिस ने सराहनीय योगदान दिया। पुलिस ने न सिर्फ सहयोग किया बल्कि खुद मौजूद रहकर वितरण कार्य को सफल बनाते हुए पुलिस-पब्लिक के बीच भरोसे का रिश्ता बनाया। थानाध्यक्ष राशि मलिक ने आयोजन को सराहा, कहा कि छठ पर जरूरतमंदों की मदद से बड़ा कोई पुण्य नहीं। इधर, इस पहल की चर्चा पूरे गिद्धौर में हो रही है। मौके पर विनोद यादव, अरविंद यादव, सुरेश यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Jamui, Jamui | Nov 13, 2026