बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
दरभंगा: अलीनगर से बीजेपी विधायक एवं लोकगायिका मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर पर जमीन अतिक्रमण के आरोप लगे हैं। तारडीह अंचल की पोखरभिंडा पंचायत के ग्रामीणों का आरोप है कि विवादित जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक रास्ता बाधित हो सकता है।
ग्रामीणों ने ग्राम देवता के स्थल, सरकारी सड़क, नाले और निजी जमीन पर कब्जे की आशंका जताते हुए अंचल अधिकारी और बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही सरकारी अमीन से जमीन की मापी और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
वहीं, अंचल अधिकारी आलोक कुमार के अनुसार, दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाया गया है। दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मैथिली ठाकुर या उनके परिवार की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
📍 तिरहूत न्यूज़ | सच • सरोकार • पत्रकारिता
#MaithiliThakur #Darbhanga #Alinagar #BiharNews #BiharPolitics #TirhutNews
Bihar, India | Nov 11, 2026