
नर्वदेश्वर महादेव जी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न
चित्तौड़गढ़/ जयपुर : कमलेश आमेटा
चित्तौड़गढ़ के डगला खेड़ा के अरिहंत नगर में नर्वदेश्वर महादेव एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिनांक 15 से 17 जून तक चल रहा था वह आज दोपहर को संपन्न हुआ।
इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में देव पूजन,हवन, अभिषेक आदि अनुष्ठान हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए।
मुख यज्ञाचार्य पंडित चंद्रकांत भारद्वाज थे।
प्रधान कुंड पर प्रशासक ग्राम पंचायत
धनेत कला रणजीत सिंह भाटी एवं प्रधान पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ देवेंद्र कंवर थे।
इस कार्यक्रम में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन संध्या में मुरलीधर जोशी, मुकेश साहू, रतन गिरी गोस्वामी, अवनी बुनकर ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
एक दिवस पूर्व शोभा यात्रा में भगवान महादेव जी के शिवलिंग ,गणेश जी,पार्वती जी, कार्तिकेय जी और नंदी जी की मूर्तियों को बग्गी में सवार कर गांव में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश के साथ निकाली।
हवन पूर्णाहुति कार्यक्रम में रणजीत सिंह भाटी, महिपाल सिंह भाटी, महेंद्र सिंह चुंडावत, अनिल शर्मा, चावण सिंह चुंडावत, देवीलाल जाट,शिवपाल सिंह चुंडावत,ओम प्रकाश जोशी,मिथिलेश जायसवाल, भूरसिंह राणावत, श्याम लाल शर्मा, शुभम शर्मा,प्रकाश पुष्करणा,शैलेंद्र शर्मा, संदीप चंदेल, और संग्राम सिंह चुंडावत जोड़े सहित बैठे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लालूराम डांगी, धर्मदास वैष्णव, लाल सिंह राठौड़, राहुल शर्मा और बालकिशन माली ने अपनी विशेष सेवाएं प्रदान की।