
कलेक्ट्रेट में सजी विकास और जनकल्याण की तस्वीर, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए आमजन तक पहुंची योजनाओं की जानकारी
जालौन
सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा’ के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, विधायक कालपी के प्रतिनिधि आशू चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी एवं नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी ली गई। सूचना विभाग की चित्र प्रदर्शनी में जनपद में कराए गए विकास कार्यों और जनहित में संचालित योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि किसी भी जनकल्याणकारी योजना की सफलता तभी है, जब उसकी जानकारी वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और वह उसका लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं।
विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से इन योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना सराहनीय प्रयास है।
वहीं जिलाधिकारी समीर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की जानकारी सरल, स्पष्ट और सहज भाषा में लोगों तक पहुंचाई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।
डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि विभागीय स्टॉल केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित न रहें, बल्कि आमजन की जिज्ञासाओं और समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जाए।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
#Jalaun #JalaunNews #BreakingNews #Orai #Kalpi #Madhogarh #JalaunAdministration #DmJalaun #DMJalaunSameer #SevaSankalpAbhiyan #JanSeva #JanKalyan #JalaunDevelopment #VikasKarya #UPGovernment #GovernmentSchemes #SuchnaVibhag #JalaunNewsUpdate #Bundelkhand #FMNewsTV #SonuMaharaj #JilaByuroramchandraexpress
Jalaun, Jalaun | Oct 5, 2026