बिहार में रिश्वतखोर BPRO गिरफ्तार, ₹28 हजार घूस लेते निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा..See more
शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल, कार्रवाई से सरकारी महकमे में मचा हड़कंप
पटना/बिहार | बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BPRO ब्रजेश कुमार को ₹28 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक कार्य के एवज में घूस की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन किया और फिर जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रकम लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग सहित प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बिहार में हाल के दिनों में निगरानी एवं विशेष निगरानी इकाई (SVU) द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में भी छापेमारी की गई है।
Kahara, Saharsa | Sep 15, 2026