*जिला पदाधिकारी ने अंबेडकर छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश*
=================
सारण,16 सितंबर 2026
=================
जिला पदाधिकारी, सारण श्री *वैभव श्रीवास्तव* ने *अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण* कर आवासीय सुविधाओं, किचन एवं लाइब्रेरी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिला पदाधिकारी ने किचन की *साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित* करने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। छात्रावास में *42 कमरे एवं 150 बच्चों की आवासन क्षमता* है, जिसमें *वर्तमान में 140 बच्चे आवासि* त हैं।
उन्होंने भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता को आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने तथा पानी रिसाव एवं जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु उचित ढाल एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, लाइब्रेरी में चार्जिंग पॉइंट लगाने तथा आवश्यकतानुसार स्लाइडिंग एवं उचित खिड़कियों का निर्माण कराने को कहा।
जिला पदाधिकारी ने बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Saharsa, Bihar | Sep 16, 2026