बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान
बाढ़ का पानी उतरने के बाद संभावित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी चुनौतियों को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चूना, ब्लीचिंग पाउडर एवं अन्य आवश्यक सामग्री का छिड़काव कराया जा रहा है।
जलजमाव वाले क्षेत्रों की सफाई एवं सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन, सारण — छपरा
Saharsa, Bihar | Sep 16, 2026