*यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों को मिले नए DM*
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में 38 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष समेत सीतापुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं।
अनुज सिंह को LDA का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रथमेश कुमार को सीतापुर का डीएम नियुक्त किया गया है। गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण में भी नई तैनातियां हुई हैं।
वाराणसी के पूर्व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद और शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं कई जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी नियुक्त किए गए हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2026