
बागपत: खेकड़ा पुलिस ने चोर को 24 घंटे में दबोचा, ₹34,500 नकद बरामद
खेकड़ा, बागपत
खेकड़ा पुलिस ने मेडिकल स्टोर से चोरी के मामले का 24 घंटे के अंदर सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को वादी आजम पुत्र आमिर निवासी मोहल्ला बाग करवा, खेकड़ा ने शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मेडिकल स्टोर की दुकान के गल्ले से करीब ₹33,000 चोरी कर लिए हैं।
शिकायत के आधार पर थाना खेकड़ा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश पुत्र डालचन्द उर्फ लालचन्द, निवासी काशीराम कॉलोनी, नानू रोड, कस्बा व थाना खेकड़ा, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी:
₹34,500 नकद
01 लिफाफा हेल्थ मेडिकल स्टोर
01 आधार कार्ड की फोटो कॉपी
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
Baghpat Police
पुलिस टीम:
उ0नि0 अबरार हुसैन, का0 राहुल शर्मा और रि0का0 आशीष कुमार।
खेकड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा।
#Baghpat #Khekra #KhekraPolice #BaghpatPolice #CrimeNews #BreakingNews #चोरी #गिरफ्तारी #उत्तरप्रदेश
Baghpat, Bagpat | Aug 22, 2026