BAGHPAT DESK : बागपत के बालेनी थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक गोकश आमिर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार गोकश आमिर के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, अवैध हथियार, एक जिंदा गोवंश और गोकशी के औजार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त आमिर मेरठ का निवासी बताया जा रहा है।
सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ गोकश स्विफ्ट कार से गोकशी की वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। पुलिस ने हरियाखेड़ा गांव के जंगल में गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, तो आमिर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आमिर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहनता से छानबीन में जुट
Baghpat, Bagpat | Aug 23, 2026