BAGHPAT DESK : बागपत में शनिवार शाम गोपीचंद स्कूल के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन साल का बेटा घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।
हरचंदपुर निवासी असलम अपनी पत्नी समरीन और तीन वर्षीय बेटे जुऐब के साथ मोटरसाइकिल से बागपत की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में असलम और उनके बेटे जुऐब को गंभीर चोटें आईं, जबकि समरीन भी घायल हो गईं। उपचार के दौरान असलम की मौत हो गई। समरीन और जुऐब का इलाज जारी है।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कार चालक नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद कार एक पेड़ से टकरा गई और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फरार कार
Baghpat, Bagpat | Aug 23, 2026