
डीएम अनुज मलिक ने स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग, 48 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज का हुआ आकलन!
#संतकबीरनगर : जनपद में रबी वर्ष 2026-27 की फसल उपज के आकलन के क्रम में जिलाधिकारी अनुज मलिक ने तहसील खलीलाबाद के ग्राम पंचायत बड़गो में पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान चयनित कृषक गोविंद सिंह के गाटा संख्या 894 में अधिसूचित धान की फसल की कटाई सीसीई (CCE) ऐप के माध्यम से कराई गई। 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कुल 20.700 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर अनुमानित उत्पादन 48 कुंतल आंका गया।
डीएम ने क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का जायजा लेते हुए फसल उत्पादन के सटीक एवं पारदर्शी आकलन पर जोर दिया।
इस अवसर पर एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला एवं ब्लॉक समन्वयक सहित कृषक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📍 क्रॉप कटिंग से होगा फसल उत्पादन का सटीक आकलन, किसानों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का आधार।
#SantKabirNagar #DMAnujMalik #CropCutting #PaddyHarvest #CCEApp #किसान #धानकीफसल #संतकबीरनगर #BreakingNews #UPNews