
इंस्टाकार्ट कंपनी में मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद
झज्जर
पुलिस कमिश्नरेट झज्जर में पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर झज्जर की पुलिस चौकी दुलीना ने इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, याकूबपुर में मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश निवासी जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार फरुखनगर, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी दुलीना के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर मोबाइल फोन चोरी का मामला दर्ज कर जांच मुख्य सिपाही धर्मेंद्र कुमार द्वारा शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Uklana, Hissar | Aug 7, 2026