
सेवा संकल्प अभियान को लेकर CM सैनी ने की तैयारियों की समीक्षा, पंचकूला में जलेंगे 3 लाख दीये
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए जिलों में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों एवं संबंधित विभागों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अभियान के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा लघु सचिवालय के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं है, बल्कि प्रत्येक जनकल्याणकारी कार्य एवं योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
उपायुक्त ने बताया कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, सरकारी भवनों, चौराहों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इनमें माता मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर कालका, चंडी माता मंदिर, महादेव मंदिर सकेतड़ी तथा छोटा त्रिलोकपुर मंदिर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में स्थित मंदिरों के साथ साथ सभी गौशालाओं में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी आरडब्ल्यूए तथा धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर लगभग तीन लाख दीये जलाए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न दिनों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। परेड ग्राउंड, सेक्टर-5 में स्थानीय वस्तुओं के प्रयोग से राष्ट्र सेवा को समर्पित 108 डायमीटर व्यास की भव्य रंगोली बनाई जाएगी। इसके साथ ही ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia