
शिमला में बस से 7.5 ग्राम चिट्टा बरामद, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
शोघी चौकी के पास नाकेबंदी के दौरान स्पेशल सेल की कार्रवाई, अर्की निवासी नीरज कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ा
शिमला। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की स्पेशल सेल ने शोघी चौकी के पास नाकेबंदी के दौरान एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम ने शोघी के पास नाकेबंदी के दौरान सोलन से शिमला की ओर आ रही एक बस को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार 25 वर्षीय नीरज कुमार निवासी अर्की, जिला सोलन के कब्जे से करीब 7.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में बालुगंज पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर संख्या 189/2026 दर्ज की गई है।
पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी चिट्टे की यह खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। आरोपी को आगामी कार्रवाई के तहत अदालत में पेश किया जाएगा।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
#Shimla #ShimlaPolice #Police #Chitta #DrugFreeHimachal #Arrest #Solan #HimachalPradesh #NewsTodayHimachal