
अमृतसर में लंगर में मिली दोनों सहेलियां, पुलिस लेकर आई थाने, दोनों लड़कियों ने किए खुलासे
मंदसौर जिले के सीतामऊ और पड़ोसी जिले रतलाम के बरखेड़ा कलां से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई दो 21 वर्षीय सहेलियों अमृतसर में मिली है और सीतामऊ तथा बरखेड़ा कला पुलिस रविवार को दोनों लड़कियो को लेकर आ चुकी है! 31 जुलाई 2026 से अचानक गायब हुई दिशा विश्वकर्मा और शीतल मेहता अचानक गायब हो गई थीं!
दिशा विश्वकर्मा, पिता राजेंद्र विश्वकर्मा, सीतामऊ से हूँ। 31 जुलाई को सुबह 10 बजे अपने घर से निकली थी।
शीतल मेहता, पिता संजय मेहता, बरखेड़ा कलां से हूँ। 31 जुलाई को सुबह 8 बजे घर से निकली थी।
वीडियो के आधार पर पहुँची पुलिस:
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें चेहरे पर मास्क लगाए दोनों युवतियों ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया है कि वे अपनी मर्जी से साथ गई हैं और सुरक्षित हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी MIEE 48779 से अपलोड किया गया था, इसी आईडी की जाँच पड़ताल की गई तो अमृतसर की लोकेशन मिली, दोनों लड़कियाँ लंगर में खाना खिला रही थीं!
सहमी हुई है लड़किया:- अभी तक जाँच पड़ताल में सामने आया कि दोनों लड़कियां अपनी मर्जी से गई थी, सीतामऊ की दिशा घर वालों से परेशान थी, घर वाले उसे दुकान पर भी बैठाते थे कुल मिलाकर घर और बाहर का काम ज़्यादा करवाया जाता था, दिशा और शीतल दोनों सहेलियाँ है दिशा ने पूरी बात शीतल को बताई तो दोनों मुंबई के लिए रवाना हो गई! पुलिस जाँच में जुटी है, दोनों लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है!