रोजगार के लिए 72 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन
मंदसौर में रोजगार मेला आयोजित किया गया
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देशन में मंदसौर में आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में 72 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। रोजगार मेले में 110 युवाओं का पंजीयन किया गया था।
जिला रोजगार अधिकारी श्री मुकेश मौर्य ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय द्वारा मंगलवार को शासकीय आईटीआई मंदसौर में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
रोजगार मेले में पांच कंपनियों ने सहभागिता की जिनमें अपोलो टायर्स, एल आई सी, ब्लींकिट, चैकमेट तथा माइक्रो फाइनेंस कंपनी शामिल हैं
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे आगामी रोजगार मेलों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।
#मंदसौर
#Mandsaur
1 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026