कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने जिले के राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि राजस्व अधिकारी राजस्व न्यायालय प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं करें। गंभीरता से कार्य कर त्वरित रूप से प्रकरणों का निराकरण किया जाए। राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों की निराकरण प्रक्रिया के दौरान लंबी-लंबी पेशियां नहीं लगाए पक्षकार को परेशान नहीं होना पड़े। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रीति संघवी, जिले के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
#मंदसौर
#Mandsaur