शिशुवन विद्यालय मंदसौर के छात्र छात्राओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को मिठाई खिलाकर बांधी राखी।
आज दिनांक 27.08.26 को आगामी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में शहर के शिशुवन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना को मिठाई खिलाकर रक्षा सूत्र राखी बांधी। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल एवं थाना प्रभारी वायडी नगर श्री शिवांशु मालवीय द्वारा भी शिशुवन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों का आभार व्यय किया गया।