
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में पहुंचे कांग्रेस नेता रमेश ठेकेदार, किया समर्थन
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार
: सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के बीच कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार अपनी टीम के साथ रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया।
रमेश ठेकेदार ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को साफ-सुथरा रखने में दिन-रात अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन जब इन्हीं कर्मचारियों की अपनी मांगों और समस्याओं की बात आती है तो उनकी आवाज को नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार और संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा बातचीत के माध्यम से जल्द समाधान निकालना चाहिए। रमेश ठेकेदार ने कहा कि जो कर्मचारी गंदगी के बीच काम करके आम जनता को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाते हैं, उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव या अनदेखी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ सफाई कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ खड़ा है और उनकी जायज मांगों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच खूब राम, मीरसिंह चांवरिया, ईश्वर सिंह बोढ़वाल, प्यारेलाल, सागर जांगड़, राकेश, पूनम, योगेश बावल, शशि, विनोद कुमार, संदीप, शशिबाला, बबीता, रेखा आदि मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Sep 9, 2026