संत रविदास मंदिर में भाजपा ने किया कलश स्थापित, दिया समरसता का संदेश
रोहतास प्रखंड के तुंबा बाजार स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के जन्मस्थल से लाई गई पवित्र मिट्टी एवं कलश की स्थापना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल रोहतास के अध्यक्ष विवेक बहादुर ने की।
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक बहादुर ने कहा कि संत रविदास महान संत एवं समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया।
मौके पर राजेश राम, संजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#संत_रविदास #संत_रविदास_जयंती #650वीं_जयंती #सामाजिक_समरसता #समरसता_अभियान #भाजपा #रोहतास #तुंबा_बाजार #रोहतास_बिहार #संत_रविदास_मंदिर #सामाजिक_एकता #भाईचारा #ApnaRohtas